धान रोपाई के दौरान जहरीले जंतु ने काटा, युवक की मौत
जागरण संवाददाता पटेहरा (मीरजापुर) लालगंज क्षेत्र के खनवर मझारी गांव में धान रोपाई के
जागरण संवाददाता, पटेहरा (मीरजापुर) : लालगंज क्षेत्र के खनवर मझारी गांव में धान रोपाई के दौरान किसी जहरीले जंतु के काटने से शुक्रवार को सोनू (18 वर्ष) की मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजन रोने बिलखने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
खनवर मझारी गांव निवासी प्रेम अनुसूचित का पुत्र सोनू गुरुवार को पग्गल यादव के खेत में धान की रोपाई करने गए थे। यहां उनके पैर में किसी जहरीले जंतु ने काट लिया लेकिन उन्हें कीचड़ में पता नहीं चला। रोपाई करने के बाद वहां से शाम को अपने पालतू जानवरों की निगरानी कर घर आए। यहां आप बीती परिवार के लोगों बताने के कुछ ही देर बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। जानकारी होते ही आनन-फानन में परिजन पहले जड़ी बूटी पिलाया। इसके बाद भी हालत में सुधार न होने पर पीएचसी पटेहरा ले गए लेकिन चिकित्सकों ने मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। यहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में राजस्व निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि यदि पीएम रिपोर्ट में सर्पदंश से मौत निकली तो मृतक के परिजन को चार लाख का आर्थिक सहयोग मिलेगा।