Move to Jagran APP

जनता से किए वादे को पूरा कर रहे हैं पीएम नरेंद्र मोदी

महंत शिवाला में भारतीय जनता पार्टी द्वारा नागरिकता संशोधन अधिनियम 2009 के समर्थन में घर घर जनसंपर्क अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य लक्ष्मण आचार्य ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर किया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहाकि 56 इंच को सीने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से किए वादे को पूरा करने का काम कर रहे हैं। देश के मुसलमानों को नागरिकता कानून से लेना देना नहीं है। कांग्रेस सहित विपक्षी पार्टियां राजनैतिक लाभ के लिए भड़का रही हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Jan 2020 08:56 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jan 2020 10:58 PM (IST)
जनता से किए वादे को पूरा  कर रहे हैं पीएम नरेंद्र मोदी
जनता से किए वादे को पूरा कर रहे हैं पीएम नरेंद्र मोदी

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : महंत शिवाला में भारतीय जनता पार्टी द्वारा नागरिकता संशोधन अधिनियम 2009 के समर्थन में घर घर जनसंपर्क अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य लक्ष्मण आचार्य ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर किया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहाकि 56 इंच को सीने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से किए वादे को पूरा करने का काम कर रहे हैं। देश के मुसलमानों को नागरिकता कानून से लेना देना नहीं है। कांग्रेस सहित विपक्षी पार्टियां राजनैतिक लाभ के लिए जनता को भड़का रही हैं।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 की जरूरत ही नहीं पड़ती अगर देश का धार्मिक बंटवारा न हुआ होता। कांग्रेस की नीतियों के कारण ही देश का धर्म के आधार पर बंटवारा हुआ। जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महात्मा गांधी के बातों को मानने के लिए तैयार नहीं है। कार्यक्रम में विधायक नगर रत्नाकर मिश्रा, मझवां सुचिश्मिता मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने नागरिकता संशोधन अधिनियम पर अपने विचार व्यक्त किया। संचालन संतोष गोयल ने किया। इस दौरान लाल बहादुर सिंह, हरिशंकर सिंह पटेल, आशा राम, दिनेश वर्मा, जगदीश सिंह पटेल, श्याम सुंदर केसरी, रामकुमार विश्वकर्मा, नितिन विश्वकर्मा, निलेश पुरवार, निर्मला राय, सुषमा पांडेय आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.