विजयपुर तिराहे पर बना गड्ढा, दुर्घटना को दावत
स्थानीय विजयपुर मोड़ के पास तिराहे के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर पर बना गड्ढा आवागमन में वाहनों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। यहां पर वाहनों का काफी आवागमन रहता है। इसी तिराहे से प्रयागराज जनपद के लिए वाहन आते जाते है। राष्ट्रीय राजमार्ग होने के कारण बड़े वाहनों का भी आना जाना रहता है।
जासं, लालगंज (मीरजापुर) : स्थानीय विजयपुर मोड़ के पास तिराहे के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर पर बना गड्ढा आवागमन में वाहनों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। यहां पर वाहनों का काफी आवागमन रहता है। इसी तिराहे से प्रयागराज जनपद के लिए वाहन आते जाते है। राष्ट्रीय राजमार्ग होने के कारण बड़े वाहनों का भी आना जाना रहता है। इसी विजयपुर मोड़ तिराहे से मानिकपुर व सहारा गांव में लगे क्रेसर प्लांट पर ट्रकों का काफी संख्या में आवागमन होता है। इस समय प्रयागराज जनपद को जाने वाली बसे भी इसी मार्ग से होकर आ जा रही है।