पदयात्रा निकाल किसानों के लिए मांगा उचित मुआवजा
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी प्रियंका गांधी व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष ललितेशपति त्रिपाठी के नेतृत्व में गुरुवार को कांग्रेसजनों ने पद यात्रा निकाला। पदयात्रा ड्रमंडगंज बाजार से निकलकर यात्रा के प्रथम पड़ाव बेलन बरौंधा के लिए रवाना हुई। कांग्रेसजनों द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या सात के चौड़ीकरण में रामनगर टेंगरा मोड से ड्रमंडगंज सीमा तक किसानों के अधिग्रहित भूमि का उचित मुआवजा न दिए जाने के विरोध और किसानों को न्याय दिलाने की मांग की जा रही है।
जागरण संवाददाता, ड्रमंडगंज (मीरजापुर) : उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी प्रियंका गांधी व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष ललितेशपति त्रिपाठी के नेतृत्व में गुरुवार को कांग्रेसजनों ने पद यात्रा निकाला। पदयात्रा ड्रमंडगंज बाजार से निकलकर यात्रा के प्रथम पड़ाव बेलन बरौंधा के लिए रवाना हुई। कांग्रेसजनों द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या सात के चौड़ीकरण में रामनगर टेंगरा मोड से ड्रमंडगंज सीमा तक किसानों के अधिग्रहित भूमि का उचित मुआवजा न दिए जाने के विरोध और किसानों को न्याय दिलाने की मांग की जा रही है।
पदयात्रा शुभारंभ के पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर मुख्य अतिथि ललितेशपति त्रिपाठी ने कांग्रेसजनों और किसानों को संकल्प दिलाया। कहा कि जब तक किसानों को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक हम सब लगातार किसानों के हित में सड़क पर संघर्ष करेंगे। एनएच सात में अधिग्रहित किसानों के जमीन के मुआवजे के संबंध में एक-एक किसानों के घरों पर जाकर पीड़ा को सुना। एनएचएआई द्वारा हटाए जा रहे अतिक्रमण के दौरान जेसीबी मशीन से पक्के मकान को गिराने के दौरान घायल युवक महेंद्र दूबे के घर पंहुचकर पीडित से बात की। परिवार वालों ने बताया कि कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा कहा गया था कि इलाज में जितना खर्च आयेगा कंपनी वहन करेगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं। किसानों ने बताया कि मुआवजे की राशि किसानों को न के बराबर मिली है। ललितेशपति त्रिपाठी ने कहा कि 23 दिसंबर को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। पदयात्रा में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व कार्यक्रम प्रभारी देवेंद्र सिंह मुन्ना, पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी, अध्यक्ष शिव कुमार पटेल, प्रवक्ता दयाशंकर पांडेय, अशोक उपाध्याय, जगदीश्वर दुबे, भारतेंदु यादव, शारदा प्रसाद मिश्रा लाला, अनुराग मिश्रा, आशीष तिवारी, अजय प्रजापति, राघव चौहान, अमरनाथ पांडेय, रोशन दुबे, रामनाथ टुडे, प्रद्युम्न तिवारी, बैजनाथ केसरवानी, सलीम, सीताराम पाल, रत्नेश सिंह, राधा यादव, रणजीत बेलदार, गुलाब चंद्र पांडेय, अश्वनी चंद्रभान सिंह आदि मौजूद रहे।