आंगनबाड़ी के बकाया मानदेय का हो भुगतान, बहाल हो हाट कुक व्यवस्था
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के तत्वावधान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को 14 सूत्री पत्रक भेजकर समस्या समाधान की मांग की। मंडल उपाध्यक्ष पूनम मेहरोत्रा ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के बकाया व रूके हुए मानदेय का तत्काल भुगतान किया जाए साथ ही हाट कुक की पुरानी व्यवस्था को बहाल किया जाए।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के तत्वावधान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को 14 सूत्री पत्रक भेजकर समस्या समाधान की मांग की। मंडल उपाध्यक्ष पूनम मेहरोत्रा ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के बकाया व रूके हुए मानदेय का तत्काल भुगतान किया जाए साथ ही हाट कुक की पुरानी व्यवस्था को बहाल किया जाए।
जिलाध्यक्ष कविता सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व मिनी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने की घोषणा किया था लेकिन आज तक नहीं मिला। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ग्रेड तीन और सहायिका को ग्रेड चार कर्मचारी के रूप में नियमित करें। जिला संरक्षक अजय त्रिपाठी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को न्यूनतम 18 हजार मानदेय व तीन हजार प्रतिमाह पेंशन सहित सामाजिक सुरक्षा का लाभ और मानदेय में प्रतिवर्ष 10 फीसद वृद्धि करने की मांग किया। इसके साथ ही बीमा प्रमाण पत्र देते हुए दुर्घटना में मृत्यु, गंभीर बीमारी या अकस्मात मृत्यु पर पांच लाख का मुआवजा, प्रमोशन की आयु सीमा खत्म करने, बच्चों को दो जोड़ी वर्दी, जूता, मोजा, स्वेटर व समान शिक्षा देने के साथ ही मिनी आंगनबाड़ी केंद्र नहीं खोलने, ग्रीष्मकालीन छुट्टियां देने और सवेतनिक मातृत्व अवकाश देने की मांग की। इस दौरान पूनम देवी, सुषमा देवी, लालती देवी, पार्वती देवी, सुंदरा देवी, शकुंतला, सुषमा राय, दुर्गावती, उषा, माधुरी, सरिता, आशा, रीता, इंद्रा आदि शामिल रहीं।