श्रीबांके बिहारी के दर्शन कर निहाल हुए भक्त
फोटो -26- श्रीबांके बिहारी के दर्शन कर निहाल हुए भक्त
श्रीबांके बिहारी के दर्शन कर निहाल हुए भक्त
मीरजापुर : बुंदेलखंडी स्थित श्री बांके बिहारी लाल का वार्षिक पांच दिवसीय झूलनोत्सव कार्यक्रम एकादशी तिथि से प्रारंभ होकर पूर्णमासी तक चलेगा। मंदिर के सेवादार प्रसून पुजारी ने विधिविधान से पूजन अर्चन किया। शुक्रवार को करनशाही का भोग लगाया। पूजा अर्चना के बाद पहुंचे भक्तों ने बड़े ही श्रद्धाभाव से श्रीबांके बिहारी का दर्शन पूजन कर निहाल हुए। रक्षा बंधन का पर्व होने के कारण शुक्रवार को बड़ी संख्या में भक्त दर्शन पूजन के लिए उमड़े। देर रात तक दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। बताया कि यह परम्परा सैकड़ों वर्षों से चली आ रही है, जिसमें नगर के कृष्ण भक्त बढ़-चढ़ कर दर्शन पूजन कर पूण्य के भागी बनते हैं। भक्त सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक तथा शाम को सात बजे से रात्रि 11 बजे तक दर्शन पूजन कर सकते हैं।