हफ्ते में दो दिन लघु, सीमांत किसानों से होगी धान खरीद
कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी व प्रभारी अधिकारी धान खरीद यूपी सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को धान खरीद की बैठक हुई जिसमें धान खरीद की तैयारियों की केंद्रवार विस्तार से समीक्षा की। निर्देश दिया कि क्रय केंद्रों पर सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक खरीद की जाए। सप्ताह में मंगलवार व शुक्रवार को लघु व सीमांत किसानों से खरीद की जाएगी। हिदायत दिया कि क्रय केंद्र पर किसानों को 10 रूपया उतराई व छनाई अवश्य दिया जाए। किसानों को 1
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी व प्रभारी अधिकारी धान खरीद यूपी सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को धान खरीद की बैठक हुई, जिसमें धान खरीद की तैयारियों की केंद्रवार विस्तार से समीक्षा की। निर्देश दिया कि क्रय केंद्रों पर सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक खरीद की जाए। सप्ताह में मंगलवार व शुक्रवार को लघु व सीमांत किसानों से खरीद की जाएगी। हिदायत दिया कि क्रय केंद्र पर किसानों को 10 रूपया उतराई व छनाई अवश्य दिया जाए। किसानों को 1815 रूपया समर्थन मूल्य देना सुनिश्चित करें। प्रत्येक किसान से 100 कुंतल तक बिना तहसील के सत्यापन की ही क्रय केंद्र प्रभारी खरीद कर सकते हैं।
एडीएम ने निर्देश दिया की शासन की मंशानुरुप क्रय केंद्रों पर धान खरीद हो और सभी केंद्रों पर बोरा व धन उपलब्ध कराया जाए। इसकी कमी कदापि न होने पाए। संभागीय खाद्य विपणन अधिकारी विध्याचल मंडल केके सिंह ने विध्याचल मंडल में क्रय केंद्रों पर होने वाली धान खरीद की तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डीआरएमओ अजीत कुमार त्रिपाठी ने बताया कि धान खरीद एक नवंबर से शुरु होकर 29 फरवरी तक होगी। जिला प्रबंधक पीसीएफ नरेंद्र यादव, जिला प्रभारी कर्मचारी कल्याण निगम कांती पाल सिंह, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी अजय प्रताप सिंह, अर्चना मिश्रा ने खरीद तैयारियों पर विस्तार से जानकारी दी। बैठक में एसएमआई विशाल अंबेडकर, अल्पना चौरसिया, विशाल मेहरोत्रा आदि मौजूद रहे।