धान खरीद में तेजी से क्रय केंद्रों पर किसान
क्रय केंद्रों पर धान खरीद में काफी तेजी आ गई है धान बेचने के लिए प्रतिदिन किसान टैक्टरों से क्रय केंद्रों का रूख कर रहे हैं। जनपद में अब तक 122 क्रय केंद्रों पर 5972 किसानों से 70460.55 एमटी धान क्रय एजेंसियों द्वारा खरीद की जा चुकी है हालांकि पिछली धान खरीद में अब तक महज 60207.02 एमटी धान खरीद हुई थी जो लक्ष्य का 27.10 प्रतिशत है। हांलाकि शासन द्वारा जनपद के 122 क्रय केंद्रों पर दो लाख 60 हजार एमटी धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। क्रय केंद्रों पर धान बेचने के लिए आने वाले किसानों के नाम का सत्यापर जिला खाद्य व विपणन अधिकारी द्वारा पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है इससे किसानों ने राहत की सांस ली।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : क्रय केंद्रों पर धान खरीद में काफी तेजी आ गई है, धान बेचने के लिए प्रतिदिन किसान ट्रैक्टरों से क्रय केंद्रों का रूख कर रहे हैं। जनपद में अब तक 122 क्रय केंद्रों पर 5972 किसानों से 70460.55 एमटी धान क्रय एजेंसियों द्वारा खरीद की जा चुकी है, हालांकि पिछली धान खरीद में अब तक महज 60207.02 एमटी धान खरीद हुई थी, जो लक्ष्य का 27.10 प्रतिशत है। हांलाकि शासन द्वारा जनपद के 122 क्रय केंद्रों पर दो लाख 60 हजार एमटी धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। क्रय केंद्रों पर धान बेचने के लिए आने वाले किसानों के नाम का सत्यापर जिला खाद्य व विपणन अधिकारी द्वारा पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है, इससे किसानों ने राहत की सांस ली।
जनपद में एक नवंबर से शुरु हुई धान खरीद आगामी 29 फरवरी 2020 तक चलेगी। खाद्य विभाग द्वारा 12 क्रय केंद्रों पर 14047 एमटी, पंजीकृत उप साधन सहकारी समिति के 20 केंद्रों पर 7167 एमटी, एफपीसी के 15 क्रय केंद्रों पर 1224.76 सहित कुल 22 हजार 439 एमटी खरीद हुई है। वहीं पीसीएफ के 38 क्रय केंद्रों पर 17234 एमटी, यूपी एग्रो के तीन क्रय केंद्रों पर 933 एमटी, पीसीयू के 06 क्रय केंद्रों पर 948 एमटी, नैफेड के 12 क्रय केंद्र पर 14636 एमटी और कर्मचारी कल्याण निगम के चार क्रय केंद्र पर 3075 एमटी खरीद हो चुकी है। वहीं भारतीय खाद्य निगम के एक क्रय केंद्र पर 178 एमटी और एनसीसीएफ के 11 क्रय केंद्र पर 11015 एमटी धान खरीद हुई है।
--------
आनलाइन पंजीयन कराने वाले किसानों से खरीद हो रही है। किसान खाद्य विभाग के पोर्टल एफसीएस.यूपी.जीओवी.इन, पर घर बैठे मोबाइल, लैपटाप अथवा सहज सेवा केंद्र से आनलाइन पंजीयन करा सकते हैं। किसान आनलाइन पंजीयन के दौरान आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पासपोर्ट फोटो, बैंक पासबुक, खतौनी का विवरण दर्ज कराए। धान खरीद के 72 घंटे के बाद किसानों के खाते में सीधे भुगतान होगा।
- अजीत कुमार त्रिपाठी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, मीरजापुर।