Move to Jagran APP

धान खरीद का तामझाम तो तेज पहले दिन नहीं हो सकी बोहनी

धान खरीद के लिए जनपद में एक नवंबर से क्रय केंद्र खुल गए लेकिन पहले दिन कोई भी किसान क्रय केंद्र पर नहीं पहुंचा। जिसके चलते किसानों से एक छंटाक धान खरीद नहीं हो पाई। खरीद के लिए बने 105 क्रय केंद्रों पर केंद्र प्रभारी किसानों का इंतजार करते रहे। हांलाकि मीरजापुर क्षेत्र में फसल की कटाई शुरु नहीं होने के कारण अभी लगभग 20 दिन बाद ही खरीद शुरु होने की संभावना है। इस बार शासन द्वारा जनपद में दो लाख 60 हजार एमटी धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Nov 2019 08:32 PM (IST)Updated: Sat, 02 Nov 2019 06:20 AM (IST)
धान खरीद का तामझाम तो तेज 
पहले दिन नहीं हो सकी बोहनी
धान खरीद का तामझाम तो तेज पहले दिन नहीं हो सकी बोहनी

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : धान खरीद के लिए जनपद में एक नवंबर से क्रय केंद्र खुल गए, लेकिन पहले दिन कोई भी किसान क्रय केंद्र पर नहीं पहुंचा। जिसके चलते किसानों से एक छंटाक धान खरीद नहीं हो पाई। खरीद के लिए बने 105 क्रय केंद्रों पर केंद्र प्रभारी किसानों का इंतजार करते रहे। हांलाकि मीरजापुर क्षेत्र में फसल की कटाई शुरु नहीं होने के कारण अभी लगभग 20 दिन बाद ही खरीद शुरु होने की संभावना है। इस बार शासन द्वारा जनपद में दो लाख 60 हजार एमटी धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है।

loksabha election banner

धान खरीद एक नवंबर से शुरु हो गई है जो आगामी 29 फरवरी 2020 तक जनपद के 105 क्रय केंद्रों पर चलेगी। धान का समर्थन मूल्य सामान्य 1815 और ग्रेड ए धान का 1835 रूपया निर्धारित किया गया। जिला खाद्य विपणन अधिकारी अजीत कुमार त्रिपाठी ने बताया कि धान खरीद में पारदर्शिता के लिए आनलाइन पंजीयन कराया जा रहा है। किसान घर बैठे मोबाइल या लैपटाप पर आनलाइन पंजीयन कर सकते है। अथवा पास के साइबर कैफे, जन सुविधा केंद्र से धान खरीद का रजिस्ट्रेशन खाद्य विभाग के पोर्टल एफसीएस.यूपी.जीओवी.इन पर आनलाइन पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन के दौरान आधार कार्ड, वोटर आइडी कार्ड, पासपोर्ट फोटो, बैंक पासबुक, खतौनी का विवरण दर्ज होगा। धान खरीद के 72 घंटे के बाद किसानों के खाते में सीधे भुगतान होगा। पारदर्शिता के लिए खाद्य विभाग द्वारा पीएफएमएस से तो अन्य विभागों द्वारा आरटीजीएस के माध्यम से भुगतान किया जाएगा।

-----

किसान यहां बेंच सकते है धान

धान खरीद के लिए खाद्य विभाग द्वारा सदर तहसील के मीरजापुर, कोन, गैपुरा, कछवां व पड़री, लालगंज तहसील के लालगंज व हलिया, मड़िहान तहसील के मड़िहान पटेहरा और राजगढ़ में तथा चुनार तहसील के चुनार नरायनपुर और अहरौरा जमालपुर में क्रय केंद्र खोला गया है। भारतीय खाद्य निगम द्वारा मंडी समिति, कर्मचारी कल्याण निगम द्वारा नौगवां हलिया, सेमरी, बाराडीह व गोल्हनपुर राजगढ़ में क्रय केंद्र खोला गया है। पीसीयू द्वारा लालगंज के पंजरा, जमुहरा, पतार कला तो हलिया के हलिया बाजार, गलरा खुटहा, बरौंधा और अहुगी कला में खरीद होगी।

----------

खरीद वर्ष - 2019-20

कुल क्रय केंद्र - 105

समर्थन मूल्य

सामान्य धान - 1815

ग्रेड ए धान - 1835

खरीद लक्ष्य - 2,60,000

भुगतान - 72 घंटे में सीधे खाते में।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.