खुद के विवेक से करें मतदान
लोकतंत्र में मतदान का अधिकार सभी को है। अधिकार के साथ यह सभी का कर्तव्य है कि देश का प्रतिनिधित्व सही हाथों में सौंपने के लिए मतदान करें।
- लोकतंत्र में मतदान का अधिकार सभी को है। अधिकार के साथ यह सभी का कर्तव्य है कि देश का प्रतिनिधित्व सही हाथों में सौंपने के लिए मतदान करें। किसी के कहने पर या किसी प्रकार के प्रलोभन अथवा भयवश मतदान न करें। अपने विवेक का इस्तेमाल कर मतदान करें। मत ऐसे प्रत्याशी को दें जिसकी छवि दागदार न हो। प्रत्याशी पढ़ा लिखा और हमेशा क्षेत्र में उपलब्ध रहने वाला होना चाहिए।
- विजयप्रताप सिंह, ग्रामप्रधान प्रतिनिधि नायकडीह सैदपुर।
---
करो मतदान.. अवश्य करें मतदान
फोटो : 18सी।
- पांच वर्ष में एक बार लोकसभा चुनाव होता है। लोकसभा चुनाव का मतलब हम अपना मत देश की सरकार बनाने के लिए दे रहे हैं। इसलिए सभी को मतदान का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। कमोवेश हर जिले में आधा दर्जन से ज्यादा प्रत्याशी होते हैं। अपने हिसाब से किसी न किसी को मत अवश्य दें। पांच मिनट का समय निकालें और बूथ पर पहुंचकर अपने मत का प्रयोग करें।
- रत्नाकर दुबे, अधिवक्ता। ---
जागो मतदाता.. जातिवाद के नहीं विकास के मुद्दे पर दें वोट
फोटो 19सी। - आपका एक वोट देश को बदल सकता है। अपने कीमती वोट का महत्व समझे और मतदान जरूर करें। बहुमूल्य वोट विकास के मुद्दे पर दें, ना कि जातिवाद के। जिले का सांसद ऐसा होना चाहिए जो जिले के विकास के बारे में सोचे और जिले का विकास कर सके। मतदाता लोकतंत्र की रीढ़ होते हैं, लेकिन अपने बहुमूल्य मत की ताकत को नहीं जानने के कारण मतदाता स्वतंत्र मतदान नहीं कर पा रहे हैं।
-नगदु यादव, पूर्व सूबेदार।
--------
यूथ का बूथ.. युवाओें के ऊपर ही है देश की जिम्मेदारी
फोटो : 20सी।
- हर बूथ पर युवाओं की अधिकता है। हम युवाओं पर ही देश की जिम्मेदारी है। हम अपना मतदान करने के साथ ही अन्य लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें। देखा ऐसा जाता है कि बहुत सी महिलाएं व बुजुर्ग बूथ तक नहीं पहुंच पाते हैं। अपना मतदान करने के बाद समय निकालकर ऐसे लोगों को बूथों तक पहुंचाएं, ताकि ज्यादा से ज्यादा मतदान हो सके।
- दीना वर्मा, सैदपुर।