Move to Jagran APP

जैविक खाद से तैयार प्याज से बढ़ रही आय

जागरण संवाददाता मीरजापुर मन में ठान ले तो कोई काम कठिन नहीं। खेती के लिए रासायनिक

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Jan 2021 07:06 PM (IST)Updated: Sun, 17 Jan 2021 07:06 PM (IST)
जैविक खाद से तैयार प्याज से बढ़ रही आय
जैविक खाद से तैयार प्याज से बढ़ रही आय

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : मन में ठान ले तो कोई काम कठिन नहीं। खेती के लिए रासायनिक खाद की बजाए नरायनपुर के गांगपुर के प्रगतिशील किसान आशीष कुमार सिंह ने जैविक खाद को विकल्प बनाया। जैविक खाद से उगाए गए उन्नत किस्म के प्याज आज लोगों की पसंद बने हुए हैं। स्वास्थ्य को लेकर गंभीर लोगों में जैविक खाद से तैयार प्याज की आज बाजार में काफी मांग है।

loksabha election banner

प्रदूषण के कारण ग्लोबल वार्मिंग के खतरे और खेतों में हो रहे रासायनिक खाद के प्रयोग ने लोगों के जीवन को झकझोर दिया है। इससे जनमानस आए दिन बीमारियों से ग्रसित हो जाता है। बावजूद अब लोग जागरूक हो रहे हैं। प्रगतिशील किसान आशीष कुमार सिंह ने जैविक खाद का प्रयोग खेतों में कर रहे हैं, इससे उनके खेतों को मृदा प्रदूषण से मुक्ति मिल रही है। उन्होंने बताया कि उप निदेशक कृषि डा. अशोक उपाध्याय के मार्गदर्शन से बीते वर्ष तीन बिस्वा जमीन में जैविक खाद का प्रयोग करते हुए प्याज की खेती की, इसमें उन्नत किस्म और बड़े आकार के प्याज पैदा हुए। वर्तमान वर्ष में 10 बिस्वा में जैविक विधि से प्याज की खेती की गई है। प्रति बिस्वा सामान्य प्याज 5-6 कुंतल प्याज की पैदावार होती है जबकि जैविक खाद के उपयोग से लगभग चार कुंतल प्याज की पैदावार होती है। जैविक खाद के प्रयोग से स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा लाभकारी होता है। बताया कि सामान्य प्याज 25 से 30 रुपया तो वहीं जैविक खाद से तैयार प्याज 45 से 50 रुपया प्रति किग्रा की दर से बिक्री होती है, इससे किसानों की आय में वृद्धि हो रही है। ----------- रासायनिक खाद की जगह जैविक खाद के प्रयोग के लिए किसानों को प्रेरित किया जा रहा है। जैविक खाद के प्रयोग से उगाए गए उत्पाद स्वास्थ्यवर्धक होते हैं और मृदा की उपजाऊ क्षमता में भी वृद्धि होती है। किसान आशीष कुमार सिंह द्वारा जैविक खाद से प्याज उगाकर उत्साहवर्धक प्रयास किया जा रहा है। प्याज की मांग बाजार में होने के कारण किसानों की आय में वृद्धि होगी। - अविनाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.