Move to Jagran APP

ओम प्रकाश अध्यक्ष व भुवनेश्वर बने महामंत्री

सदर तहसील परिसर में उत्तर प्रदेश राजस्व महासंघ के पदाधिकारियों की बैठक बुधवार को हुई। जिसमें मीरजापुर जनपद की इकाई का गठन किया गया। गठित इकाई में तहसीलदार ओम प्रकाश पांडेय अध्यक्ष तहसीलदार संयोजक करमेंद्र कुमार नुपूर सिंह व सुनील कुमार तथा भुवनेश्वर मिश्र को महामंत्री चुना गया। बैठक में चकबंदी विभाग को राजस्व विभाग में मर्ज करने का पुरजोर विरोध किया गया। अध्यक्ष ने कहा कि सभी राजस्व अधिकारी इसके विरोध में जिला मुख्यालय पर 10 अक्टूबर को धरना प्रदर्शन कर विरोध जताएंगे।

By JagranEdited By: Published: Wed, 09 Oct 2019 08:48 PM (IST)Updated: Thu, 10 Oct 2019 06:24 AM (IST)
ओम प्रकाश अध्यक्ष व  भुवनेश्वर बने महामंत्री
ओम प्रकाश अध्यक्ष व भुवनेश्वर बने महामंत्री

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : सदर तहसील परिसर में उत्तर प्रदेश राजस्व महासंघ के पदाधिकारियों की बैठक बुधवार को हुई। मीरजापुर जनपद की इकाई का गठन किया गया। गठित इकाई में तहसीलदार ओम प्रकाश पांडेय अध्यक्ष, तहसीलदार संयोजक करमेंद्र कुमार, नुपूर सिंह व सुनील कुमार तथा भुवनेश्वर मिश्र को महामंत्री चुना गया। बैठक में चकबंदी विभाग को राजस्व विभाग में मर्ज करने का पुरजोर विरोध किया गया। अध्यक्ष ने कहा कि सभी राजस्व अधिकारी इसके विरोध में जिला मुख्यालय पर 10 अक्टूबर को धरना प्रदर्शन कर विरोध जताएंगे।

loksabha election banner

उपाध्यक्ष नायब तहसीलदार उमेशचंद्र, योगेंद्र शरण शाह, संतोष कुमार, नटवर सिंह, प्रभुनाथ यादव व सुप्रिया पाठक, आरडब्लू राजीव जायसवाल, अवनीश पटेल, दिनेश पांडेय, मंगला सिंह, विजय शंकर दूबे व अनिल कुमार सरोज को चुना गया। सहमंत्री नंदलाल, अनुराग यादव, राजेंद्र प्रताप नारायण सिंह व रमेश सोनकर, संगठन मंत्री राम आसरे, सूर्यबली बिद, वेणु यादव व विध्यवासिनी तिवारी, कोषाध्यक्ष कृष्ण शंकर मिश्र, मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश उपाध्याय व आडिटर रविद्र कुमार सिंह आदि चुना गया। अध्यक्ष ने कहा कि धरना प्रदर्शन में राजस्व प्रशासनिक अधिकारी, राजस्व निरीक्षक, रजिस्ट्रार कानूनगो, संग्रह अमीन, राजस्व लेखपाल, संग्रह अनुदेशक, कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल संघ के सदस्य शामिल होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.