Move to Jagran APP

कार्तिक पूर्णिमा स्नान घाटों का किया निरीक्षण, हिदायतें

जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल व पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह ने कार्तिक पूर्णिमा स्नान के ²ष्टिगत सोमवार शाम को जनपद के प्रमुख घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों द्वारा सबसे पहले पक्काघाट का निरीक्षण किया तथा वहां पर नगर मजिस्ट्रेट सुशील लाल श्रीवास्तव को घाटों की सफाई कराने का निर्देश दिया। साथ ही यह भी कहा गया कि महिलाओं को कपड़े बदलने के लिए उपयुक्त स्थान बनाया जाए।

By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Nov 2019 07:14 PM (IST)Updated: Mon, 11 Nov 2019 07:14 PM (IST)
कार्तिक पूर्णिमा स्नान घाटों 
का किया निरीक्षण, हिदायतें
कार्तिक पूर्णिमा स्नान घाटों का किया निरीक्षण, हिदायतें

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल व पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह ने कार्तिक पूर्णिमा स्नान के ²ष्टिगत सोमवार शाम को जनपद के प्रमुख घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों द्वारा सबसे पहले पक्काघाट का निरीक्षण किया तथा वहां पर घाटों की सफाई कराने का निर्देश दिया। साथ ही यह भी कहा गया कि महिलाओं को कपड़े बदलने के लिए उपयुक्त स्थान बनाया जाए।

loksabha election banner

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित प्रभारी कोतवाली शहर को पुलिस व महिला पुलिस बल लगाने का निर्देश दिया। साथ ही यह भी कहा कि कई अनावश्यक रूप से खड़े शोहदों को वहां से भगाया जाए। इसके बाद अधिकारियों द्वारा नारघाट का निरीक्षण किया गया। वहां भी सफाइ के निर्देश व कपड़े बदलने का स्थान बनाने का निर्देश दिया गया। इस दौरान नार घाट पर गंदगी देख जिलाधिकारी द्वारा नगर मजिस्ट्रेट से सफाई कर्मियों के बारे में जानकारी ली गई। साथ ही सफाई कर्मियों की लगाई गई ड्यूटी की सूची लेकर औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया। इसके बाद डीएम व एसपी ने विध्याचल स्थित पक्काघाट सहित अन्य घाटों का निरीक्षण किया तथा आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान अपरजिलाधिकारी यूपी सिंह से जिलाधिकारी ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही गुरूनानक देव की जयंती भी है। इसलिए नगर में सफाई व्यवस्था दुरूस्त किया जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.