अब एसबी गन से अन्नदाता कर सकेंगे खेतों की निगहबानी
- तेज आवाज - खेतों के आसपास भी नहीं फटक पाएंगे बेसहारा पशु - एडीओ कृषि रक्षा श्याम बि
- तेज आवाज
- खेतों के आसपास भी नहीं फटक पाएंगे बेसहारा पशु
- एडीओ कृषि रक्षा श्याम बिहारी वर्मा ने बनाया अनोखा यंत्र जागरण संवाददाता, जमालपुर (मीरजापुर) : जीवन में जब समस्याएं आती हैं तो मनुष्य तकनीकी का इस्तेमाल कर समस्याओं का निदान करता है। विगत कुछ वर्षों से खेती करने वाले किसानों के लिए नीलगाय एवं बेसहारा पशु समस्या का सबब बन चुके हैं। इन चुनौतियों के बीच किसानों के लिए एक खुशखबरी है। नीलगायों एवं बेसहारा पशुओं से निपटने के लिए अन्नदाताओं को जल्द ही कृषि विभाग की ओर से कृषि गोष्ठी में एसबी गन बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
जमालपुर विकास खंड में तैनात एडीओ कृषि रक्षा श्याम बिहारी वर्मा ने एसबी गन का निर्माण कर किसानों के लिए एक सार्थक प्रयास किया है। गन का प्रदर्शन कृषि विभाग की गोष्ठी में किया जा चुका है। गन बनाने वाले श्याम बिहारी वर्मा को सीडीओ पुरस्कृत कर चुकी हैं। खेतों में किसान फसलों की सुरक्षा के लिए गन का प्रयोग कर पशुओं से खेत की रक्षा बखूबी कर सकेंगे। गन की तेज आवाज से भयभीत होकर बेसहारा पशु खेत के आसपास भी नहीं फटक पाएंगे। इस गन से फसल सुरक्षा में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेगा। एडीओ कृषि रक्षा श्याम बिहारी वर्मा ने बताया कि नवंबर माह में कृषि विभाग का प्रशिक्षण लेने जनपद झांसी गया था। वहां बच्चों को प्लास्टिक की बोतल से खेलता देख इस यंत्र को बनाने का विचार आया। किसान काफी समय से नीलगायों के आतंक से परेशान हैं। इसी परेशानी से निजात पाने के लिए एक यंत्र बनाने का विचार मन में काफी समय से चल रहा था। गन बनाने में लगे उपकरण एवं लागत
गन बनाने में दो मोटी पाइप, एक पाइप चार इंच की और एक पाइप चार-दो इंच का, एक साकिट, एक इंड कैप पीछे लगाने के लिए, कार्बाइड एवं एक लाइटर। गन बनाने की लागत मात्र साढ़े चार सौ रुपये से पांच सौ रुपये के बीच है। यंत्र चलाने की विधि
एडीओ पीपी ने बताया कि गन की आवाज इतनी तीव्र है कि उसकी आवाज सुनकर दोबारा खेतों की तरफ नीलगाय एवं बेसहारा पशु नहीं आएंगे। गन के आगे वाले भाग में कार्बाइड का टुकड़ा रखकर उस पर पानी का छिड़काव कर पीछे इंड कैप के पास से लाइटर जलाने के बाद आगे की तरफ कार्बाइड निकलकर काफी तेज आवाज करती है। इससे जानवर भयभीत होकर भाग जाते हैं।