उत्तर भारतीयों पर हो रहे हमले को रोके सरकार
गुजरात व महाराष्ट्र में उत्तर भारतीयों पर हो रहे हमले के विरोध में मीरजापुर सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक अपर जिलाधिकारी भू राजस्व को सौंपकर गुजरात व महाराष्ट्र में उत्तर भारतीयों पर हो रहे हमले को रोकने और सुरक्षा प्रदान करने की मांग किया।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : गुजरात व महाराष्ट्र में उत्तर भारतीयों पर हो रहे हमले के विरोध में मीरजापुर सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक अपर जिलाधिकारी को सौंपकर गुजरात व महाराष्ट्र में उत्तर भारतीयों पर हो रहे हमले को रोकने और सुरक्षा प्रदान करने की मांग की।
संरक्षक सुनील कुमार पांडेय ने कहा कि गुजरात व महाराष्ट्र में उत्तर भारतीयों पर हो रहा हमला संविधान के विरूद्ध है। संविधान ने देश के नागरिकों को देश में कही भी आने- जाने और रोजगार करने की स्वतंत्रता दी है। संयोजक दिलीप ¨सह गहरवार ने कहा कि गुजरात व महाराष्ट्र में उत्तर भारतीयों पर हमला हो रहा है, जिसे तत्काल रोका जाए। उत्तर प्रदेश के नागरिकों ने गुजरात के जनप्रतिनिधि को चुनकर प्रधानमंत्री बनाया, लेकिन गुजरात में ही उत्तर भारतीयों पर कायराना तरीके से हमला हो रहा है, जो उत्तर प्रदेश, बिहार व मध्य प्रदेश के लोगों का अपमान है। भारतीय छात्र संघ भारत के प्रदेश अध्यक्ष राजमणि दुबे ने कहा कि उत्तर भारतीयों पर हमला देश की एकता व अखंडता पर सीधा हमला है। प्रदर्शन के दौरान संजय कुमार गुप्ता, राम राज जायसवाल, प्रदीप यादव, इंद्रजीत यादव ने उत्तर भारतीयों पर हमले की ¨नदा किया। इस दौरान मो. कैश, र¨वद्र कुमार श्रीवास्तव, आशीष कुमार दुबे, इमरान अंसारी, प्रदीप ¨सह, उपेंद्र कुमार राय, सूरज जायसवाल, त्रिवेणी प्रसाद साहू, नगीना जायसवाल, कृष्ण मोहन मालवीय, अज्जू खां, राम दुलारे आदि मौजूद रहे।