Move to Jagran APP

धान खरीद में लापरवाही, किसानों में आक्रोश

जागरण संवाददाता राजगढ़ (मीरजापुर) विकास खंड क्षेत्र में धान क्रय केंद्र पर लापरवाही के

By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Jan 2022 06:50 PM (IST)Updated: Wed, 12 Jan 2022 06:50 PM (IST)
धान खरीद में लापरवाही, किसानों में आक्रोश
धान खरीद में लापरवाही, किसानों में आक्रोश

जागरण संवाददाता, राजगढ़ (मीरजापुर) : विकास खंड क्षेत्र में धान क्रय केंद्र पर लापरवाही के चलते किसानों की मुश्किलें बढ़ रहीं हैं। आरोप है कि क्रय केंद्र प्रभारी चाहे सरकारी हो या प्राइवेट सभी बड़े-बड़े खेल रहे हैं। किसानों का धान क्रय केंद्र पड़ा है और मनमाने तरीके से तौल की जा रही है।

loksabha election banner

सोनबरसा में क्रय केंद्र अभी तक नहीं खुल पाया लेकिन किसान दस दिन से ठंड, कोहरा व बारिश की परवाह किए बगैर केंद्र पर धान रखे हैं। अधिकारियों का ध्यान केंद्र पर न जाने से किसानों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। किसान पप्पू सिंह, ओमप्रकाश सिंह, विलास सिंह, सुनील कुमार एवं आशीष कुमार ने बताया कि सोनबरसा में दिसंबर माह में क्रय केंद्र खुला था, लेकिन फिर बंद कर दिया गया, लेकिन किसान अपना धान बेचने के लिए आए है, लेकिन केंद्र नहीं खुला।

मड़िहान एसडीएम का सीयूजी नंबर जल्दी लगता नहीं है। क्रय केंद्र न खुलने से दिन रात बारिश होने से किसानों का धान बारिश से भीग गया, लेकिन अधिकारी अभी तक केंद्र खुलवाने के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं। यही हाल धनसिरिया प्राइवेट धान क्रय केंद्र एजेंसी का है। यहां पर 10 जनवरी को बेचे गए धान का किसानों का अंगूठा नहीं लग पाया। वही केंद्र प्रभारी मनमाने तरीके से बाहरी किसानों का या फिर व्यापारी मिलरों का धान खरीद रहे है।

एक हफ्ते से ज्यादा का समय हो गया क्रय केंद्र पर खड़े। किसान अरविद, बृजेश कुमार ,सोमारू, अभिलेख विनोद कुमार ने बताया कि बोरा उपलब्ध होने के बावजूद धान की खरीद शुरू नहीं हो सकी, जबकि केंद्र खुल चुका है। केंद्र प्रभारी मनमानी तरीके से बाहरी किसानों का धान का अंगूठा लगा रहा है। धनसिरिया में पुराने रजिस्टर का पता नहीं चल रहा है और नए रजिस्टर से मनमाने तरीके से धान की खरीद की जा रही है।

इस संबंध में राजगढ़ धान क्रय केंद्र प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि शुरू में केंद्रों पर किसान बारी बारी से अपना टोकन लगाए हुए हैं। उसी पुराने रजिस्टर से किसानों का टोकन लगाया जाएगा। नया टोकन जारी नहीं किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.