Move to Jagran APP

प्रधानाचार्य के वीडियो को एनसीइआरटी की मंजूरी

स्वंय प्रभा चैनल के लिए विध्याचल मंडल से बापू उपरौध इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य के पढ़ाए गए वीडियो को सेलेक्ट किया गया। यह वीडियो कई प्रक्रियाओं से गुजरने के बाद एनसीईआरटी ने स्वीकृति दिया जिसका प्रसारण भी होगा। इस उपलब्धि के मिलने पर समाज सेवियों और शिक्षाविदों अच्छी सफलता कहीं।

By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Jul 2020 06:14 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jul 2020 06:14 PM (IST)
प्रधानाचार्य के वीडियो को 
एनसीइआरटी की मंजूरी
प्रधानाचार्य के वीडियो को एनसीइआरटी की मंजूरी

जागरण संवाददाता, लालगंज (मीरजापुर) : स्वंय प्रभा चैनल के लिए विध्याचल मंडल से बापू उपरौध इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य के पढ़ाए गए वीडियो को सेलेक्ट किया गया। यह वीडियो कई प्रक्रियाओं से गुजरने के बाद एनसीईआरटी ने स्वीकृति दिया, जिसका प्रसारण भी होगा। इस उपलब्धि को समाज सेवियों व शिक्षाविदों ने अच्छी सफलता कही।

loksabha election banner

उपरौध क्षेत्र में स्थित बापू उपरौध इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा. धर्मजीत सिंह ने इतिहास उपनिवेशवाद व देहात विषय पर पढ़ाए थे। प्रभा चैनल ने रिकार्ड किया था। विध्याचल मंडल के विभिन्न विषयों के शिक्षक माध्यमिक विद्यालय के प्रतिभाग किए थे लेकिन एकमात्र शिक्षाविद डा. धर्मजीत सिंह का शैक्षणिक व्याख्यान को स्वीकृति मिला है। संयुक्त शिक्षा निदेशक कांता राम पाल कहते हैं कि विध्याचल मंडल के शिक्षकों की सजगता व मेहनत की उपलब्धि है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी ने कहा कि इस उपलब्धि से प्रेरणा मिलेगी। हलिया विकास खंड के ग्राम प्रधान विजय नारायन मिश्र व पूर्व प्रमुख जय कुमार सिंह ने कहा कि समाज की उन्नति के लिए उपलब्धियां महत्वपूर्ण होती है। प्रमुख नरेंद्र गिरी व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि भूषण दुबे का कहना है कि शिक्षा जगत के लिए विध्याचल मंडल का नाम रोशन करने वाले शिक्षक डा. धर्मजीत सिंह प्रेरणा पुरुष हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.