नक्सली हमले से विध्याचल परिक्षेत्र की पुलिस को किया अलर्ट
महाराष्ट में हुए नक्सली हमले में मारे गए 15 जवानों की घटना को देखते हुए विध्याचल परिक्षेत्र के नक्सल प्रभावित जनपदों में हाईअलर्ट घोषित कर कर दिया है। सभी को सतर्कता से ड़यूटी करते हुए नक्सली गतिविधियों पर नजर रखने को कहा गया है। इसके अलावा लगातार जंगलों में कांबिग करने के निर्देश भी दिए गए हैं। ताकि लोकसभा चुनाव किसी तरह से प्रभावित नहीं हो सके।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : महाराष्ट्र में हुए नक्सली हमले में मारे गए 15 जवानों की घटना को देखते हुए विध्याचल परिक्षेत्र के नक्सल प्रभावित जनपदों में हाई अलर्ट घोषित कर कर दिया गया है। सभी को सतर्कता से ड़्यूटी करते हुए नक्सली गतिविधियों पर नजर रखने को कहा गया है। इसके अलावा लगातार जंगलों में कांबिंग करने के निर्देश भी दिए गए हैं ताकि लोकसभा चुनाव किसी तरह से प्रभावित नहीं हो सके।
महाराष्ट्र के गड़चिरौली इलाके में दो दिन पूर्व नक्सलियों ने कांबिंग के दौरान पुलिस के वाहन पर हमला कर दिया था। इसमें 15 जवानों की मौत हो गई थी। चुनाव के समय इतनी बड़ी घटना होने पर डीजीपी उत्तर प्रदेश ने प्रदेश के नक्सल प्रभावित जिलों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया। डीजीपी के निर्देश पर डीआइजी पीयूष श्रीवास्तव विध्याचल परिक्षेत्र ने रेंज के नक्सल प्रभावित जनपद मीरजापुर, सोनभद्र के अलावा चंदौली जनपद की पुलिस को भी अलर्ट कर दिया है। सभी को निर्देशित किया है कि नक्सल प्रभावित इलाके में 109 बूथ हैं जहां पर मतदान होना है। सभी का निरीक्षण कर उन पर निगाह बनाए रखें। अच्छी तरह से उन स्थानों की चेकिग कर लें। क्षेत्र में भ्रमण करने से पहले इलाके की गतिविधियों के बारे में जानकारी ले लें। सूचना तंत्र को मजबूत रखें ताकि किसी प्रकार की उनकी हरकत हो तो उसकी सूचना मिल सके। अगर कहीं नक्सली गतिविधियों की सूचना मिलती है तो तत्काल इसके बारे में अपने उच्चाधिकारियों को अवगत कराएं जिससे घटना को समय रहते रोका जा सके। इसके अलावा वाहनों से लगातार भ्रमण करने का भी निर्देश दिया। नक्सल प्रभावित जिलों में पहले ही पुलिस अलर्ट रहती है, लेकिन महाराष्ट्र की घटना के मद्देनजर और सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। कहीं भी नक्सल गतिविधियों की सूचना मिलने पर तत्काल अवगत कराने को कहा गया है।
-पीयूष श्रीवास्तव, उप पुलिसमहानिरीक्षक विध्याचल परिक्षेत्र।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप