राष्ट्रीय प्रवक्ता का स्वागत हुआ
भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बने राजेश ¨सह का जनपद में प्रथम आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। वे इलाहाबाद में आयोजित कार्यक्रम के बाद भदोही होते हुए मीरजापुर पहुंचे। मीरजापुर सीमा पर स्थित हनुमान नगर बाजार में भारी संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बने राजेश ¨सह का जनपद में प्रथम आगमन पर शुक्रवार स्वागत किया गया। वे इलाहाबाद में आयोजित कार्यक्रम के बाद भदोही होते हुए मीरजापुर पहुंचे। मीरजापुर सीमा पर स्थित हनुमान नगर बाजार में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान गगनभेदी नारे लगाए गए।
हनुमान मंदिर से चील्ह की तरफ आते समय ननवकपुर, जगदीशपुर, मवैया और चील्ह में अपार जनसमूह के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह रोककर इनका स्वागत किया। इसके बाद भाजपा कैंप कार्यालय में जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी,महामंत्री रमेश दुबे, नगर अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी, आशुकांत चुनाहे के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मालाएं पहनाईं और मिठाईयां बांटी गईं। इसके बाद राजेश ¨सह करीब 200 गाड़ियों के काफिले के साथ ¨वध्याचल के सगरा गांव पहुंचकर मां से मिले। फिर मां ¨वध्यवासिनी का दर्जन पूजन कर आशीर्वाद लिया। दर्शन कराने का कार्य डा. राजेश मिश्र ने किया। राष्ट्रीय प्रवक्ता का स्वागत करने वालों में विष्णु सोनकर, संतोष गोयल, अनिल ¨सह, इंद्रपति ¨सह, उमेश ¨सह, अशोक ¨सह, रमाशंकर ¨सह, शिवकुमार मौर्य, उमेश तिवारी, रमाकांत दूबे, शशांक ¨सह, शिवकुमार आदि लोग उपस्थित रहे।