सम्मेलन स्थल का राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लिया जायजा
आगामी 21 व 22 मार्च को होने वाले दो दिवसीय चतुर्थ राष्ट्रीय महिला सम्मेलन के लिए कैलहट में चयनित आयोजन स्थल यूनिटेक पालीटेक्निक कालेज का निरीक्षण सोमवार को अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एलपी पटेल ने किया।
जासं, चुनार (मीरजापुर) : आगामी 21 व 22 मार्च को होने वाले दो दिवसीय चतुर्थ राष्ट्रीय महिला सम्मेलन के लिए कैलहट में चयनित आयोजन स्थल पालीटेक्निक कालेज का निरीक्षण सोमवार को अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एलपी पटेल ने किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने देश भर से आने वाले लोगों के लिए ठहरने के लिए कमरे, आयोजन के लिए चयनित स्थान आदि को देखा और इस संबंध में स्थानीय पदाधिकारियों से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि चौथा राष्ट्रीय महिला सम्मेलन यहां पर आयोजित किया जा रहा है। पूरे देश के कोने-कोने से करीब बीस हजार से अधिक लोगों के आने की संभावना है। इस बड़े आयोजन को उन्होंने चुनौतीपूर्ण बताते हुए कहा कि इसे सफल बनाने की जिम्मेदारी हमारी है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हरिशंकर सिंह, जगदीश सिंह पटेल, गौरव सिंह, जिलाध्यक्ष आभा सिंह, ई. अशोक कुमार सिंह, मेजर कृपाशंकर सिंह, डा चंद्रा सिंह, निराशा सिंह, आनंद कुमार आजाद, सुभाष सिंह आदि थे।