मुन्नू प्रसाद अध्यक्ष, जय कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष व अभय महामंत्री निर्वाचित
जागरण संवाददाता चुनार (मीरजापुर) यंग बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में गुरुवार को हुए
जागरण संवाददाता, चुनार (मीरजापुर) : यंग बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में गुरुवार को हुए मतदान में अध्यक्ष पद पर मुन्नू प्रसाद गुप्ता ने 126 मत प्राप्त कर अपने निकटम प्रतिद्वंदी सुबास सिंह (111) को 15 मतों से पराजित किया। महेंद्र सिंह को 74 मत प्राप्त हुए। महामंत्री पर हुई कांटे की टक्कर में अभय सिंह ने 159 वोट पाकर अपने निकटम प्रतिद्वंदी दिनेश चंद्र सिंह (150) को मात्र 9 मतों से पराजित किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जय कुमार गुप्ता ने 158 वोट पाकर अपने प्रतिद्वंदी सुनील कुमार (146) को 12 वोटों से पराजित किया। कुल 323 वोटर अधिवक्ताओं में 311 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें पांच ने टेंडर के रूप में मतदान किया।
ईल्डर्स समिति के अध्यक्ष सत्येंद्र नाथ द्विवेदी की देखरेख में मतदान के बाद मतगणना के साथ परिणाम घोषित किया गया। विजयी प्रत्याशियों को ईल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष सहित विनय कुमार श्रीवास्तव, श्याममुरारी सिंह, नंदकिशोर सिंह द्वारा प्रमाण-पत्र जारी किए गए। सहयोगी के रूप में एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष जंगबहादुर सिंह, अनिल सिंह व गुरुदास सिंह, विनोद कुमार लगे रहे। इसके साथ कोषाध्यक्ष पद पर महेंद्र सिंह। संयुक्त मंत्री पद पर अनिल कुमार सिंह, प्रशांत कुमार सिंह व लवकुश। कनिष्ठ उपाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह व मनोज कुमार यादव। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य दिनेश प्रसाद सिंह, मनोज कुमार पांडेय, रामचरन सिंह, लालसाराम सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, शिवशंकर सिंह तथा कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए अजय कुमार पांडेय, उमेश कुमार सिंह, गिरीश कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह, शशिकेश कुमार सिंह पूर्व में ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। सुबह दस बजे से मतदान शुरू हुआ और दोपहर तीन बजे तक चला। मतदान प्रक्रिया में भी ठंड का असर देखने को मिला। मतदान की गति दोपहर बाद तेज हुई और मतगणना के बाद सवा पांच बजे विजेताओं के नाम घोषित किए गए। इसके बाद विजेता पदाधिकारियों के समर्थकों ने उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया।