नगर मजिस्ट्रेट ने अवैध निर्माण रोका
एक ओर नगर पालिका व जिला प्रशासन सड़क किनारे किए गए अतिक्रम
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : एक ओर नगर पालिका व जिला प्रशासन सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटवा रहे हैं वहीं दूसरी ओर कुछ लोग अतिक्रमण कर पक्का निर्माण करा रहे हैं। नगर पालिका की मिलीभगत से कुछ लोग महिला चिकित्सालय के पास सड़क किनारे दुकान के लिए पक्का निर्माण करा रहे थे। इसकी जानकारी होने पर नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह पहुंचे और उन्होंने निर्माण रोकवा दिया। जो लोग निर्माण करा रहे थे, उनको बुलवाया और इसकी अनुमति के बारे में पूछा। बताया कि एक लेखपाल ने उनको जमीन आवंटित की है। इसकी जानकारी होने पर वे हैरान हो गए। उन्होंने तत्काल कागजात लेकर आने का निर्देश दिया है। फिलहाल अभी तक निर्माण रूका हुआ है। सिटी मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह ने बताया कि कुछ लोग बगैर किसी अनुमति के सड़कों के किनारे अतिक्रमण कर अपनी दुकान बना लिए हैं। महिला अस्पताल के पास एक दुकान के निर्माण कराने की शिकायत मिली थी। इस पर उन्होंने मौके पर लोगों से पूछा तो वह अनधिकृत रूप से निर्माण कराने की जानकारी दी। इस पर उन्होंने निर्माण कार्य रोकवा दिया है।