Move to Jagran APP

मंत्रोच्चार से गूंजा मेड़िया गंगा घाट

देव दीपावली के पावन पर्व पर नयनागढ़ महोत्सव समिति पश्चिमी तट के तत्वावधान में मेड़िया घाट पर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया तथा हजारों दीए गंगा तट पर जलाए गए। पं. बृजेश चतुर्वेदी की अगुआई में ग्यारह आचार्यो के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा तट गूंज उठा।

By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Nov 2019 07:27 PM (IST)Updated: Wed, 13 Nov 2019 07:27 PM (IST)
मंत्रोच्चार से गूंजा मेड़िया गंगा घाट
मंत्रोच्चार से गूंजा मेड़िया गंगा घाट

जासं, सीखड़ (मीरजापुर) : देव दीपावली के पावन पर्व पर नयनागढ़ महोत्सव समिति पश्चिमी तट के तत्वावधान में मेड़िया घाट पर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया तथा हजारों दीए गंगा तट पर जलाए गए। पं. बृजेश चतुर्वेदी की अगुआई में ग्यारह आचार्यो के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा तट गूंज उठा। इस दौरान जगमगाते हजारों दीपों व झालरों के बीच देव नगाड़ों की गड़गड़ाहट व घंटा घड़ियाल व शख ध्वनि से उपस्थित जन समूह को देव लोक की अनुभूति हुई। इस नयनाभिराम ²श्य को अपनी आंखों में सहेजने के लिए अपार जन समुदाय मेड़िया घाट पर उतर पड़ा। इसके पूर्व षोडशोपचार विधि से मां सदा नीरा का विधिवत पूजन अर्चन किया गया। तट पर गूंज रहे मंत्रों की ध्वनि ने लोगों के अंदर दिव्य संचार कर दिया। लोग आरती देखकर अविभूत थे। समिति के अध्यक्ष रूपेश पांडेय ने अतिथियों का सत्कार किया। इस अवसर पर रमाकांत उपाध्याय, संजय सिंह, डा. धीरेंद्र सिंह, आलोक सिंह, दिलीप पाठक, मुकेश सिंह, डॉ कुलवंत सिंह, ऋतुराज सिंह, किशोर कुमार सिंह, अनूप सिंह, रूपेश सिंह आदि थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.