अबूझहाल में विवाहिता झुलसी, रेफर
लालगंज थाना क्षेत्र के संतनगर चौकी अंतर्गत कन्हईपुर निवासी सुशीला देवी सोमवार की सुबह अबूझहाल में झुलस गईं। सूचना पर पहुंचे पीआरवी 10
By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Nov 2018 08:57 PM (IST)Updated: Mon, 05 Nov 2018 08:57 PM (IST)
जासं, पटेहरा (मीरजापुर) : लालगंज थाना क्षेत्र के संतनगर चौकी अंतर्गत कन्हईपुर निवासी सुशीला देवी सोमवार की सुबह अबूझहाल में झुलस गईं। सूचना पर पहुंचे पीआरवी 1087 से त्रिलोकी नाथ पांडेय व राकेश कुमार द्वारा तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पटेहरा लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद अच्छे उपचार को मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सुशीला के पिता वैजू लाल ने पति अवधेश द्वारा यातना देने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि सुशीला को एक आठ माह का पुत्र भी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें