पतंग और गुब्बारे से मां विध्यवासिनी मंदिर को सजाया गया
जागरण संवाददाता विध्याचल (मीरजापुर) मक्रर संक्राति के अवसर पर इस बार मां विध्यवासिनी को द
जागरण संवाददाता, विध्याचल (मीरजापुर) : मक्रर संक्राति के अवसर पर इस बार मां विध्यवासिनी को दरबार से पंतग और गुब्बारों से सजा दिया गया। पूरा मंदिर दुधिया और रंग बिरंगा नजर आ रहा था। जिसे देखकर लोगों ने प्रसन्नता जाहिर की। बताया गया कि झालर और माला फूल से तो हमेशा ही मंदिर को सजाया जाता रहा हैं कि लेकिन इस बार कुछ अलग करते हुए केवल पतंग और गुब्बारा से पहली बार सजाया गया। जो देखने में काफी अच्छा लग रहा है। विध्याचल में पहुंचने वाले लोगों ने वहां की सजावट देखकर काफी प्रसन्नित हुए।
गुरुवार की रात से ही सजाए गए मंदिर को देखने के लिए काफी लोग पहुंचे। भोर से ही दशनार्थी गंगा घाटों पर स्नान कर मां विध्यवासिनी का दर्शन पूजन किए। शुक्रवार को भी 60 हजार लोगों ने दर्शन पूजन किया। इस अवसर पर लोगों ने गरीब लोगों को अनाज के अलावा रुपये भी दान किए और गरीबों का आर्शीवाद लिया। दशनार्थियों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त फोर्स लगाई गई थी।