प्रवासी कामगारों को दिया लंच पैकेट व पानी
महाराष्ट्र गोवा गुजरात राजस्थान एवं केंद्र शासित गोवा दमन व दीव सहित दादरा नगर हवेली से यूपी के पूर्वांचल के अलावा बिहार एवं झारखंड में प्रति दिन आ रहे प्रवासी कामगारों की सहायता के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के बैनर तले लहंगपुर के स्वयंसेवक जुटे हुए हैं।
जासं, लालगंज (मीरजापुर) : महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात, राजस्थान एवं केंद्र शासित गोवा, दमन व दीव सहित दादरा नगर हवेली से यूपी के पूर्वांचल के अलावा बिहार एवं झारखंड में प्रति दिन आ रहे प्रवासी कामगारों की सहायता के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के बैनर तले लहंगपुर के स्वयंसेवक जुटे हुए हैं। पूरे जनपद स्तर पर आरएसएस सहित अन्य अनुषांगिक संगठन का यह पहला और अनूठा सेवा कार्य चल रहा है। जहां विभिन्न राज्यों से लौट रहे भारी पैमाने पर प्रवासी कामगारों को ठंडा पानी व भर पेट भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं काशी प्रांत भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बालेन्दुमणि त्रिपाठी, लवकुश तिवारी, सुनील दुबे, राजेश जायसवाल, सुदीप राय, सुरेंद्र दुबे, आलोक दुबे, चंद्रभूषण पाल, प्रदीप राय आदि स्वयंसेवक मौजूद रहे।