Move to Jagran APP

मनोरम रथ पर निकले संसार के स्वामी भगवान जगन्नाथ, वातावरण भक्तिमय

मनोरम रथ पर सवार हाेकर निकले भगवान जगन्नाथ वातावरण भक्तिमय

By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Jul 2022 08:41 PM (IST)Updated: Fri, 01 Jul 2022 08:41 PM (IST)
मनोरम रथ पर निकले संसार के स्वामी भगवान जगन्नाथ, वातावरण भक्तिमय
मनोरम रथ पर निकले संसार के स्वामी भगवान जगन्नाथ, वातावरण भक्तिमय

मनोरम रथ पर निकले संसार के स्वामी भगवान जगन्नाथ, वातावरण भक्तिमय

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : श्रीठाकुर रामकुमार मंदिर ट्रस्ट गजिया टोला की ओर से शुक्रवार को भगवान श्रीजगन्नाथ की रथयात्रा निकाली गई। सर्वप्रथम ठाकुर रामकुमार मंदिर पर भगवान जगन्नाथ की विशेष पूजा हुई, फिर भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा व भाई बलदाऊ गाजे-बाजे के साथ मनोरम रूप से सजे रथ पर सवार हाेकर निकले। त्रिमोहानी पर आकर रथयात्रा विश्राम मुद्रा में रहा, जहां श्रद्धालुओं ने दर्शन किया। रथ खींचने वालों की होड़ मची थी। हाथों में झंडा लिए सेवाधारी गगनभेदी नारा लगाते चल रहे थे। रास्ते भर प्रसाद वितरण किया गया। शर्बत व जलपान भी कराया गया। बीच-बीच में रोककर भक्त भगवान जगन्नाथ का पूजन-अर्चन कर रहे थे। पूरा वातावरण भक्तिमय था। रथयात्रा बसनही बाजार, घंटाघर, खजांची चौराहा, गिरधर चौराहा, पेहटी चौराहा, तुलसी चौराहा, गुड़हट्टी, पानदरीबा, दक्षिण फाटक, पुरानी अंजही, टेढ़ीनीम, नारघाट होकर पुन: गजिया टोल पहुंची, जहां आरती-पूजन व प्रसाद वितरण के साथ समापन किया गया।

गाजे-बाजे के साथ निकली भगवान ठाकुरजी की रथयात्रा

अहरौरा : सत्यानगंज स्थित राधा कृष्ण स्थल समिति से शुक्रवार की शाम गाजे-बाजे के साथ भगवान ठाकुरजी की भव्य रथयात्रा निकली। पुष्पों से सुशोभित रथ पर भगवान कृष्ण व राधा रानी के दिव्य स्वरूप विराजमान थे। फूलों से सुसज्जित रथ पर आरूढ़ ठाकुरजी के दिव्य स्वरूप को देख भक्त निहाल हो रहे थे। सत्यानगंज स्थित मंदिर प्रांगण से भगवान ठाकुरजी को मंगलकामना के साथ रथ पर सवार कर पुजारी अमरेश चंद्र पांडेय ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। आरती के बाद रथयात्रा निकली, जो नई बाजार, कसरहट्टी बाजार, चौक बाजार, तकिया, टिकरा खड़ंजा, सम्मेत्तर होकर पट्टीकला पहुंचा। यहां थोड़ा विश्राम के बाद पुन: रथ का पहिया शुरू हुआ और वापस देर रात मंदिर पर पहुंचा। छतों पर खड़ी महिलाएं मंगलगान करते हुए पुष्प वर्षा कर रही थीं। भजन-कीर्तन के साथ जगह-जगह प्रसाद वितरण किया गया। मेला की कमान चौकी प्रभारी सदानंद सिंह संभाले हुए थे।

भगवान जगन्नाथ की उतारी आरती, हुई पुष्पवर्षा

कछवां : मंगरवारी वार्ड से भगवान जगन्नाथ की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भक्तों ने भगवान की आरती उतारी। वहीं पुष्प वर्षा कर भगवान का स्वागत किया। इस मौके पर शंकरलाल उमर, बृजेश गुप्ता, जगदीश सर्राफ, रविशंकर मोदनवाल आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.