स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर जानेंगे पुस्तकालय व कामन हाल
फोटो स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर हुआ पुस्कतालय व कामन रूम का नामकरण
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर जानेंगे पुस्तकालय व कामन हाल
जासं, चुनार (मीरजापुर) : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मनाए जा रहे स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। विधायक चुनार अनुराग सिंह द्वारा क्षेत्र के विभिन्न स्मारकों पर जाकर महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। नरायनपुर में सरदार पटेल की प्रतिमा, परसोधा में रामनरेश सिंह बड़े भाईजी, राजकीय महाविद्यालय चुनार में प्रो. विश्राम सिंह, बालूघाट पर गुहाराज निषाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी रामनाथ सिंह पुस्तकालय कक्ष व स्वतंत्रता सेनानी रामलली देवी कामन रुम का फीता काट कर उद्घाटन किया। इसमें प्राचार्य डा. अशर्फी लाल, डा. रामनिहोर, डा. माधवी शुक्ला, डा. सूबेदार यादव, डा. कुसुमलता, डा. रजनीश, डा. राजेंद्र कुमार, विजय बहादुर सिंह, पूर्व चेयरमैन विजय वर्मा, बचाऊ लाल सेठ, चंद्रहास गुप्ता आदि थे।