Move to Jagran APP

कानून व्यवस्था से हो रहा खिलवाड़

देश व प्रदेश में मौजूद बीजेपी की सरकार ने पूरे माहौल को खराब कर दिया है। इन सरकारों की नाकामी के चलते ही आज देश व प्रदेश में हत्या लूट चोरी व दुष्कर्म की बड़ी घटनाए हो रही है। जिसमें एक साथ कई लोग मारे जा रहे हैं। एक महिला के साथ कई लोग दुष्कर्म कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Dec 2019 06:34 PM (IST)Updated: Sat, 14 Dec 2019 06:34 PM (IST)
कानून व्यवस्था से  
हो रहा खिलवाड़
कानून व्यवस्था से हो रहा खिलवाड़

जासं, मीरजापुर : देश व प्रदेश में मौजूद बीजेपी की सरकार ने माहौल को खराब कर दिया है। इन सरकारों की नाकामी के चलते ही आज देश व प्रदेश में हत्या लूट चोरी व दुष्कर्म की बड़ी घटनाएं हो रही हैं। एक साथ कई लोग मारे जा रहे हैं। एक महिला के साथ कई दुष्कर्म कर रहे हैं। कानून का कोई खौफ नहीं रह गया है। कमी छिपाने के लिए आरोपितों का तत्काल एनकाउंटर भी कर दिया जा रहा है। ये बातें सपा उत्तर प्रदेश युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव चंदन यादव ने घंटाघर में आयोजित बैठक के दौरान कही। हैदराबाद की घटना में पुलिस का कार्य सराहनीय है। उत्तर प्रदेश की पुलिस को भी ऐसा कार्य करना चाहिए। प्रदेश के उन्नाव में 86 दुष्कर्म की घटनाएं हो चुकी है। पुलिस सतर्क नहीं हो रही है। देश का विकास दर तेजी से घटता जा रहा है। मंडलीय चिकित्सालय में तैनात कर्मचारियों को हर महीने संविदा बढ़वाने के लिए प्रदर्शन करना पड़ रहा है। सरकार को चाहिए संविदा पांच साल तक बढ़ा देना चाहिए जिससे वह सुकून से कार्य कर सकें।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.