अंतिम दिन भी दिखा चेकिग करने का असर
मड़िहान थाना अंतर्गत आने वाले हर गांव के चट्टी चौराहे पर यातायात माह के अंतिम दिन भी चेकिग का दौर चलता रहा। स्थानीय पुलिस के द्वारा जगह-जगह चट्टी चौराहे पर अभियान चलाकर बाइकों की चेकिग की जा रही है।
जासं, कलवारी (मीरजापुर) : मड़िहान थाना अंतर्गत आने वाले हर गांव के चट्टी चौराहे पर यातायात माह के अंतिम दिन भी चेकिग का दौर चलता रहा। स्थानीय पुलिस के द्वारा जगह-जगह चट्टी चौराहे पर अभियान चलाकर बाइकों की चेकिग की जा रही है। कागजों की कमी पर बाइक का चालान कर दिया जा रहा है। मड़िहान थाने पर तैनात उपनिरीक्षक शैलेश सिंह, कर्मेंद्र व धौरहा चौकी इंचार्ज उदय नारायण सिंह ने वाहन चेकिग के दौरान बताया कि इस यातायात महीने में विशेष अभियान चला कर दो पहिया व चार पहिया वाहनों की जांच की जा रही है। नवंबर माह यातायात माह होता है। इस महीने में सरकार द्वारा जगह-जगह चेकिग अभियान चलाकर वाहनों की जांच की जाती है जिससे सड़क दुर्घटनाएं कम हो। महीने के अंतिम दिन होने के नाते चेकिग अभियान को और भी प्रभावी कर दिया गया है।