झिलमिल दीयों की रोशनी से जगमगा उठे गंगा के तट
नगर के कचहरी घाट पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान हजारों दियों की झिलमिल रोशनी से गंगा घाट नहा उठा। ऐसा लगा मानों सितारे उतर आए हों। वहीं नगर क्षेत्र के अन्य घाटों पर देव दीपावाली पर हजारों दिये जगमगाते रहे।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : नगर के कचहरी घाट पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान हजारों दियों की झिलमिल रोशनी से गंगा घाट नहा उठा। ऐसा लगा मानों सितारे उतर आए हों। वहीं नगर क्षेत्र के अन्य घाटों पर देव दीपावाली पर हजारों दिये जगमगाते रहे। मुख्य अतिथि मनोज जायसवाल ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके बाद लोगों ने एक-एक कर दिये जलाने शुरू किए और कुछ ही देर में पूरा घाट दीपों से जगमगा उठा। कार्यक्रम में गणेश श्रीवास्तव, शिव प्रताप उपाध्याय, रुद्र प्रजापति, ओम प्रकाश पांडेय, अशोक बिहारी, संतोष सेठ, राजाराम, पवन आदि रहे।
देव दीपावली में जले 51 सौ दीये
जासं, जमुआं : मझवां ब्लाक के जमुआं बाजार प्राचीन तालाब के किनारे 5100 दीये जलाए गए। स्थानीय युवाओं व बालिकाओं ने घाट पर तरह-तरह की रंगोली बनाई। साथ ही श्रीराम व हनुमान की सुंदर आकृति उकेरी गई। रामलीला कमेटी के सभी पात्रों व नव युवकों ने आकाश दीप उड़ाया। घाट पर पेंटिग कृष्णा आर्ट व शुभम गुप्ता आदि द्वारा बनाई गई। भंगड़ा व तासा पर मैनुद्दीन अली व समशेर अली ने अपनी कला प्रतिभा से सबको रोमांचित कर दिया। वहीं पास के हनुमान मंदिर पर देव दीपावली के अवसर पर अखंड रामायण का पाठ भी आयोजित किया गया। इस कार्य में जयशंकर चौरसिया, अरविद कुमार व आलोक कुमार द्विवेदी का विशेष योगदान रहा। स्थानीय पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में व्यस्त रही।