Move to Jagran APP

प्रदेश की संस्कृति व विकास को आगे बढ़ाना हमारा दायित्व : डीएम

जागरण संवाददाता मीरजापुर जिला पंचायत सभागार में आजादी का अमृत महोत्सव एवं चौरी चौरा शत

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 06:29 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 06:29 PM (IST)
प्रदेश की संस्कृति व विकास को आगे बढ़ाना हमारा दायित्व : डीएम
प्रदेश की संस्कृति व विकास को आगे बढ़ाना हमारा दायित्व : डीएम

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : जिला पंचायत सभागार में आजादी का अमृत महोत्सव एवं चौरी चौरा शताब्दी समारोह के थीम पर उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाया गया। अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने कहा कि अपनी गौरवशाली इतिहास व संस्कृति को संरक्षित व सहेजने के लिए भावी पीढ़ी को जानकारी देने की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस का आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जाता हैं। उत्तर प्रदेश धार्मिक एवं गौरवशाली इतिहास के साथ विविध पर्यटन स्थलों को भी अपने में समेटे हुए हैं।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि यमुना, गंगा का संगम भगवान राम व कृष्ण जन्म स्थली उत्तर प्रदेश में ही हैं। प्रदेश के साथ मीरजापुर में भी ऐतिहासिक व गौरवशाली इतिहास है। चुनार किला दिल्ली और कलकत्ता के मध्य स्थित है। अंग्रेजी शासन में अंग्रेजों व उसके पूर्व के राजाओं के द्वारा चुनार किला को अपना व्यापारिक केंद्र बिदु बनाया गया था। स्वतंत्रता आंदोलन में भी जनपद की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। सीडीओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने कहा कि उत्तर प्रदेश धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों का संगम है। इतिहास की जानकारी को संजोए रखने के उद्देश्य से वर्ष 2018 से उत्तर प्रदेश दिवस मनाया जा रहा है। प्रदेश के विकास में मीरजापुर एक जनपद एक उत्पाद के तहत कालीन एवं पीतल उद्योग के उद्यमियों का बड़ा योगदान हैं। कालीन विदेशों में निर्यात का बड़ा करोबार है, जिसके कारण उत्तर प्रदेश जाना जाता हैं। अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे अमरेन्द्र कुमार वर्मा ने भी आजादी का अमृत महोत्सव एवं उत्तर प्रदेश दिवस पर विस्तृत प्रकाश डाला।

-------------

उत्साह के साथ मना उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस

चुनार : तहसील सभागार में सोमवार को उत्तर प्रदेश दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एसडीएम चुनार नीरज प्रसाद पटेल ने उत्तर प्रदेश की स्थापना के इतिहास के बारे में जानकारी दी। कहा कि आज के ही दिन 1950 को संयुक्त प्रांत के स्थान पर प्रदेश को उत्तर प्रदेश का नाम मिला। तब से अब तक प्रदेश ने लगातार तरक्की की है। तहसीलदार अरुण कुमार गिरि ने जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। इसके बाद सभी को लोकतंत्र के महापर्व विधानसभा चुनाव में बढ़-चढ़कर मतदान करने की शपथ दिलाई गई।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चुनार में भी उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाया गया। ई-संगोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डा. अशर्फी लाल ने प्रदेश के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। संचालन डा. कुसुमलता व धन्यवाद ज्ञापन डा. दीपनारायण ने किया। इस दौरान डा. केके उजाला, डा. चंदन साहू, डा. प्रभात कुमार सिंह, डा. राजकिशोर, डा. शैलेंद्र कुमार तिवारी, डा. नलिनी सिंह, राजेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.