देश भक्ति गीत सुनाकर लोगों को ओत प्रोत
देश भक्ति गीत सुनाकर लोगों को ओत प्रोत
देश भक्ति गीत सुनाकर लोगों को ओत प्रोत
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : स्वतंत्रता सप्ताह एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रम अवधि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन सिटी क्लब में चल रहा हैं। अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व शिव प्रताप शुक्ल ने दीप प्रज्जवलन एवं मां विंध्यवासिनी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कहा कि देश की आजादी के 75वें वर्ष के अवसर पर 11 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह एवं 13 से 15 अगस्त 2022 तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम प्रदेश में शासन के निर्देश पर किया जा रहा हैं। सांस्कृतिक धरोहरों के संक्षरण पर आधारित राष्ट्रगीत, कजरी के अलावा हैरतंगेज आकर्षक जादू कार्यक्रम दिखाया गया। जनपद का प्रत्येक व्यक्ति 13 से 15 अगस्त तक घर व प्रतिष्ठान पर तिरंगा अवश्य लगाएं। प्रयागराज नागेंद्र प्रताप सिंह ने हैरतंगेज जादू के कारनामे से देश के प्रति मान सम्मान व स्वाभिमान पैदा करने के लिए लोगों को जागरूक किया। कलाकार शिव लाल गुप्ता एंड पार्टी ने सांस्कृतिक धरोहर कजरी तथा इसी धुन पर राष्ट्र गीत सुनाकर देश प्रेम जगाने का प्रयास किया। कलाकार बेचन राम बिंद एंड ने देश भक्ति गीत सुनाकर लोगों को ओत प्रोत किया। जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय ने कार्यक्रम के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी।