भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी पहुंचे भदावल गांव
जागरण संवाददाता जमालपुर (मीरजापुर) भदावल गांव में शनिवार को एक किसान के साथ घटी घट
जागरण संवाददाता, जमालपुर (मीरजापुर) : भदावल गांव में शनिवार को एक किसान के साथ घटी घटना की जानकारी होने पर रविवार को भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी क्रय केंद्र पहुंच गए। किसानों के साथ मिलकर पंचायत कर रणनीति तैयार की।
मंडल अध्यक्ष प्रहलाद सिंह ने कहा कि किसान के साथ घटी दुर्घटना की किसान यूनियन घोर शब्दों में निदा करता है। क्रय केंद्र को मनमाने तरीके से बंद कर दिया गया है, जो दुर्भाग्य पूर्ण है। बंद क्रय केंद्र पर तत्काल धान खरीद चालू किए जाने की मांग किया और मांग पूरी न होने पर ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। जिलाध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह ने कहा कि बंद पड़े सभी धान क्रय केंद्रों को तुरंत चालू कर किसानों का धान प्राथमिकता से खरीद किया जाए। किसानों से समर्थन मूल्य 1868 रुपये पर धान की खरीद सुनिश्चित किया जाए और किसानों का शोषण तत्काल बंद किया जाए। इस दौरान काजू सिंह, विनय सिंह, ओमप्रकाश सिंह, महेंद्र सिंह, रोशन सिंह आदि थे। अध्यक्षता रवींद्रनाथ सिंह एवं संचालन वीरेंद्र सिंह ने किया।