पीएम मोदी के नेतृत्व में महाशक्ति बनकर उभर रहा भारत
जागरण संवाददाता मीरजापुर भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन क
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन को सेवा सप्ताह के तहत मनाया जा रहा है। सेवा सप्ताह के तहत गुरुवार को मंडलीय अस्पताल में मरीजों को फल का वितरण किया। साथ ही नगर के राजकीय इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को ट्राइ साइकिल व कृत्रिम अंग का वितरण किया गया।
नगर मंडल पूर्वी द्वारा प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर दीर्घायु जीवन की कामना को संकटमोचन मंदिर में महाआरती व फल वितरण किया गया। जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व में महाशक्ति के रुप में उभर रहा है। ऐसे प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना ईश्वर से करते हैं। उनकी सकारात्मक ऊर्जा का लाभ देश के साथ ही पूरे विश्व को मिल सके। ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा कि हम ईश्वर से दीर्घायु जीवन प्रदान करने की कामना करते हैं। नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा भारत विश्व गुरु बनेगा। नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा जनहित में कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इस दौरान नगर अध्यक्ष मनीष गुप्ता, संतोष गोयल, श्याम सुंदर केसरी, श्याम सिंह, सोनू दुबे, विजय प्रजापति, निशांत दुबे, कौशल श्रीवास्तव, अखिलेश अग्रहरि, हेमंत श्रीवास्तव आदि शामिल रहे। भरुहना स्थित जीडी बिनानी कालेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया। प्राचार्य डा. राजीव अग्रवाल ने अध्यापकों संग केक काटा और पीपल का पेड़ लगाया। इस दौरान डा. ओमशंकर गुप्ता, डा. मदन कुमार श्रीवास्तव, जय प्रकाश, ऋषभ कुमार, डा. राम नरायन, आशुतोष सिंह आदि रहे।
-------------------
भाजपाजनों ने झाडू लगा स्वच्छता का दिया संदेश
जागरण संवाददाता, मीरजापुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन्म दिवस पर सेवा सप्ताह के तहत गुरुवार को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। नगर मंडल पश्चिम भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भैसहिया टोला, अग्रवाल कालोनी, लाठी वाली गली, बस्ती में निवासियों के साथ झाडू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस मौके पर नगर महामंत्री पश्चिम नितिन विश्वकर्मा, सतीश उपाध्याय, शिव कुमार सिंह पटेल, अनीता जोशी, नरेश जायसवाल, सूर्य नरायण मौर्य, गोवर्धन यादव, मनीष विश्वकर्मा, शनि जायसवाल, हरिओम केशरी, शिवबली यादव, सोनू अंसारी, सतीश सोनी, राहुल वर्मा, किशन सैनी आदि रहे।