Move to Jagran APP

विंध्याचल दर्शन करने आए बक्सर के युवक को मारी गोली, घायल

आपसी विवाद में एक पक्ष के लोगों ने युवक काे मारी गोली घायल

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 06:56 PM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 06:56 PM (IST)
विंध्याचल दर्शन करने आए बक्सर के युवक को मारी गोली, घायल
विंध्याचल दर्शन करने आए बक्सर के युवक को मारी गोली, घायल

विंध्याचल दर्शन करने आए बक्सर के युवक को मारी गोली, घायल

loksabha election banner

- नशे के बाद हुआ विवाद, बक्सर का रहना है गोली से घायल कन्हैया

- बक्सर व विक्रमगंज से दो गुट यहां आया था दर्जन-पूजन करने

जागरण संवाददाता, विंध्याचल, मीरजापुर : विंध्याचल दर्शन-पूजन को आए बिहार के दो गुटों के बीच रविवार को अष्टभुजा पुलिस चौकी के पीछे किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को गोली मार दी। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। घायलों के शोर पर आरोपित स्कार्पियो लेकर भागने लगे। पीछा करने पर वाहन सवार बदमाश नटवां में कुछ लोगों को धक्का मारते हुए औराई की ओर गाड़ी मोड़ ली। जानकारी होते ही चील्ह पुलिस ने बदमाशों का पीछा कर लिया तो बदमाश पुरजागीर से तिलठी जाने वाले रोड की ओर चले गए, लेकिन आगे रास्ता बंद देख वे अपनी गाड़ी छोड़कर भागने लगे। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घायल को सीएचसी विंध्याचल पहुंचाया वहां से मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। यहां भी चिकित्सकों ने उसे बीएचयू भेज दिया।

बिहार के बक्सर जिला के बह्मपुर थाना क्षेत्र के बह्मपुर निवासी 50 वर्षीय भोला पांडेय बाबा पुत्र शंकर पांडेय अपने कुछ सहयोगियों के साथ तीन दिन पूर्व विंध्याचल में मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करने आए थे। उनके साथ ही करीब तीन किलोमीटर दूर स्थित विक्रमगंज के भी कुछ लोग दर्शन पूजन करने आए थे। सभी लोग तीन दिनों ये यहां रहकर मां विंध्यवासिनी, अष्टभुजा, काली मां का दर्शन पूजन करने के बाद अष्टभुजा पहाड़ी पर रह रहे थे। रविवार को भोला बाबा, काशी यादव, कन्हैया यादव, विश्राम विश्वकर्मा आदि के साथ अष्टभुजा पहाड़ी पर मौजूद रहकर खाना बनवा रहे थे। वहीं पर विक्रमगंज के कुछ लोग मौजूद थे। इसी बीच गाना गाने वाली कुछ महिलाएं पहुंच गई। सभी लोग एक साथ शराब पी रहे थे, गाना भी सुन रहे थे। इसी बीच दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विक्रमगंज के लोगों ने पिस्टल व तलवार निकालकर हमला कर दिया। विरोध करने 40 वर्षीय कन्हैया पुत्र सत्यनारायण निवासी बह्मपुर को गोली मार दी। पेट में गोली लगने से कन्हैया घायल हो गया। जानकारी होते ही विंध्याचल पुलिस पहुंची तो आरोपित स्कार्पियो लेकर भागने निकले। पुलिस ने घायल को विंध्याचल सीएचसी पहुंचाया। वहां पेट में गोली फंसा देख चिकित्सक ने घायल को मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। यहां पहुंचे एएसपी यातायात अरुण कुमार सिंह, सीओ परमानंद ने घायल को बीएचयू भेजवा दिया

लालू से बात कराने को लेकर दोनों पक्ष भिड़े

अष्टभुजा पहाड़ी पर बिहार के दो पक्ष के लोग खाना खा रहे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों में किसी लालू से बात कराने को लेकर विवाद हो गया और एक पक्ष ने पिस्टल निकालकर दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को गोली मार दी। इसमें कन्हेया निवासी बह्मापुर घायल हो गया।

-------------------

- बिहार के दो पक्ष के लोग विंध्याचल में आए थे। अष्टभुजा पहाड़ी पर शराब पीकर दोनों ने लालू से बात कराने को लेकर विवाद कर लिया और एक व्यक्ति को गोली मार दी। इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

- संजय वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक नगर

-----------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.