नगर में भ्रमण कर आइजी ने शांति व्यवस्था का लिया जायजा
अयोध्या में बुधवार की सुबह श्री राम मंदिर निर्माण के लिए होने वाले भूमि पूजन कार्यक्रम को देखते हुए आईजी विध्याचल परिक्षेत्र पीयूष श्रीवास्तव ने नगर भ्रमण कर शांति व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान जनता से अपील किया कि वे किसी प्रकार का उपद्रव नहीं करे।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : अयोध्या में श्रीराम मंदिर के भूमि व शिलापूजन के मददेनजर आईजी विध्याचल परिक्षेत्र पीयूष श्रीवास्तव ने नगर भ्रमण कर शांति व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान जनता से अपील किया कि वे किसी प्रकार का उपद्रव नहीं करे। कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करे। किसी प्रकार का उपद्रव करने वाले या संदिग्ध लोगों के बारे में जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। जिससे उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। नगर के संकटमोचन, वासलीगंज, रामबाग, घंटाघर होते हुए त्रिमोहानी पहुंचे। भ्रमण के दौरान जनता से भी मिलकर उनकी समस्याओं के बारे में जाना। कहा कि किसी प्रकार की कानूनी समस्या होने पर पुलिस को बताए। अगर उनको कोई परेशान करता हैं तो तत्काल पुलिस से सपंर्क करे। तांकि उसके खिलाफ समय पर कार्रवाई हो सके।