भरी पंचायत में पत्नी ने पति को पीटा, गहना लेकर हुई फरार
जागरण संवाददाता अहरौरा (मीरजापुर) नगर क्षेत्र में रविवार की देर शाम भरी पंचायत में पत्
जागरण संवाददाता, अहरौरा (मीरजापुर) : नगर क्षेत्र में रविवार की देर शाम भरी पंचायत में पत्नी ने पति की पिटाई कर दिया और गहना लेकर फरार हो गई। लड़के पक्ष के लोगों ने पत्नी के पिता को बैठा लिया। इस मामले में पुलिस ऐसी कोई जानकारी से ही इंकार कर रही है।
दो वर्ष पूर्व नगर के एक युवक की चंदौली जनपद में शादी हुई थी। पति और पत्नी में आए दिन विवाद होता रहता था। जिसके चलते दोनों पक्ष अलग होना चाहते थे। रविवार को इसी बात को लेकर नगर में दोनों पक्षों से लोग जुट गए और पंचायत होने लगी। आरोप है कि इसी दौरान किसी बात को लेकर पत्नी नाराज हो गई और अपने पति की पिटाई करना शुरू कर दिया। जिसे वहा मौजूद पंच देखते ही रह गए। वहा मौजूद लोगों के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह पति को वहां से हटाया गया। देर शाम को पत्नी ने गहने वापस लौटाया और अलग रहने को राजी हो गई। तब जाकर दोनों पक्ष वापस अपने घर लौट गए। इस संबध में थानाध्यक्ष राजेश चौबे ने बताया कि इस मामले उन्हें कोई जानकारी नहीं है।