पोलियो से बचाने को रैली निकालकर किया जागरूक
जनपद में पल्स पोलियों अभियान 19 से 24 जनवरी तक चलाया जायेगा। इसके तहत समस्त स्वास्थ्य केंद्रों पर बाल विकास परियोजना विभाग व शिक्षा विभाग के सहयोग से प्रभारी चिकित्साधिकारियों ने रैली निकाली। पल्स पोलियों अभियान में जागरूकता पैदा करने के लिए मंडलीय चिकित्सालय पर प्रात 10 बजे एक विशाल रैली का आयोजन किया गया।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : जनपद में पल्स पोलियो अभियान 19 से 24 जनवरी तक चलाया जायेगा। इसके तहत समस्त स्वास्थ्य केंद्रों पर बाल विकास परियोजना विभाग व शिक्षा विभाग के सहयोग से प्रभारी चिकित्साधिकारियों ने रैली निकाली। पल्स पोलियों अभियान में जागरूकता पैदा करने के लिए मंडलीय चिकित्सालय पर एक विशाल रैली निकाली गई। रैली को जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. नीलेश श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अंत में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अजय ने पल्स पोलियो के विषय पर विस्तारपूर्वक बताया।
उन्होंने बताया कि जनपद में 1862 पोलियो बूथ बनाए गए है। इसमें पांच लाख घरों पर निर्धारित छह दिनों तक पोलियो टीम घर-घर संपर्क करके छूटे हुए बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने का कार्य करेंगी। इसके लिए 65 ट्राजिट व मोबाइल टीम का गठन किया गया है। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा रोडवेज, रेलवे स्टेशन, टैम्पो स्टैंड एवं मुख्य चौराहों पर पोलियो का खुराक पिलाने का कार्य किया जायेगा। इसके लिए कुल 7772 स्वास्थ्यकर्मी एवं 257 पर्यवेक्षक लगाए गए है। अभियान की निगरानी के लिए पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है।