लेखपालों ने निकाला कैंडिल मार्च, सौंपा पत्रक
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की शाखा तहसील चुनार के अध्यक्ष विजय कुमार ¨सह व मंत्री विजेंद्र कुमार ¨सह के नेतृत्व में मंगलवार को लेखपालों ने मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम सुरेंद्र बहादुर ¨सह को सौंपा। इसके बाद देर शाम लेखपालों ने एलआइसी से चुनार तहसील तक अपनी मांगों के समर्थन में कैंडिल मार्च निकाल कर सरकार को चेतावनी दी।
जासं, चुनार (मीरजापुर) : उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की शाखा तहसील चुनार के अध्यक्ष विजय कुमार ¨सह व मंत्री विजेंद्र कुमार ¨सह के नेतृत्व में मंगलवार को लेखपालों ने मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम सुरेंद्र बहादुर ¨सह को सौंपा। लेखपालों ने एलआइसी से चुनार तहसील तक कैंडिल मार्च निकाल कर सरकार को चेतावनी दी। बताया कि नई एपीसी व्यवस्था के कारण लेखपाल संवर्ग में एक काडर में दो उपवर्ग बन गए हैं। एक 30 नवंबर 1994 से पूर्व नियुक्त लेखपालों का संवर्ग है जिन्हें 16 वर्ष की सेवा पर द्वितीय एसीपी के रूप में ग्रेड पे 4200 जबकि दूसरा तीस नवंबर 1994 के बाद नियुक्त लेखपालों का संवर्ग है। इस विसंगति को समाप्त किया जाए। लैपटाप, मोबाइल दिए जाने की मांग की गई। लेखपाल संघ ने कहा 6 से 12 फरवरी तक प्रस्तावित प्रदेशव्यापी हड़ताल में लेखपाल सक्रिय भागीदारी करेंगे।