Move to Jagran APP

उल्लास संग ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन ने मनाई होली

रंगोत्सव पर्व होली गुरुवार को परंपरागत तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में रंग बरसै भीगे चुनर वाली रंग बरसै होली के दिन दिल मिल जाते हैं.. जैसे गीतों पर लोग थिरकते रहे और एक दूसरे को रंग अबीर गुलाल लगाकर त्यौहार की बधाईयां देते रहे। सड़कों पर मस्तानों की टोलियां हुल्लड़ मचाते हुए दिखाई दीं। घरों में भी पकवानों की खुशबू महकती रही। होली को लेकर दिन भर चहल-पहल रही। लोग एक दूसरे के घर पर जाकर होली खेलते नजर आए। वहीं युवाओं ने जमकर धमाल किया। बच्चे और महिलाओं ने रंग लगाने-लगवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Mar 2019 06:27 PM (IST)Updated: Fri, 22 Mar 2019 10:57 PM (IST)
उल्लास संग ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन ने मनाई होली
उल्लास संग ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन ने मनाई होली

जागरण संवाददाता, चुनार (मीरजापुर) : रंगोत्सव पर्व होली गुरुवार को परंपरागत तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में रंग बरसै भीगे चुनर वाली रंग बरसै, होली के दिन दिल मिल जाते हैं.. जैसे गीतों पर लोग थिरकते रहे और एक दूसरे को रंग, अबीर गुलाल लगाकर त्यौहार की बधाईयां देते रहे। सड़कों पर मस्तानों की टोलियां हुल्लड़ मचाते हुए दिखाई दीं। घरों में भी पकवानों की खुशबू महकती रही। होली को लेकर दिन भर चहल-पहल रही। लोग एक दूसरे के घर पर जाकर होली खेलते नजर आए। वहीं युवाओं ने जमकर धमाल किया। बच्चे और महिलाओं ने रंग लगाने-लगवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

prime article banner

छोटों ने बड़े-बुजुर्गों को अबीर गुलाल लगाकर उनका आशीर्वाद लिया। बच्चों ने अपने हम उम्र साथियों के साथ पिचकारियों से होली के त्योहार का लुत्फ उठाया। पूरे दिन यही दौर चलता रहा। लोगों का एक दूसरे के घर आना-जाना लगा रहा। होली का उल्लास इतना था कि नगर की सूनी पड़ी सड़कों से जो भी निकला वह पूरी तरह होली के रंगों में रंगा हुआ नजर आया। इससे त्यौहार का उत्साह देखते ही बन रहा था। युवाओं ने अपने साथियों के साथ अलग-अलग तरीकों से त्योहार का लुत्फ उठाया। नगर में बुधवार की रात होलिका दहन के साथ ही होली की मस्ती में लोग सराबोर हो चुके थे। वहीं गुरुवार को सुबह से शुरू हुआ रंगने रंगाने का दौर दोपहर तक चला। सड़कों पर मस्तानों की टोलियां तो गलियों में आते जाते लोगों को पिचकारी से रंग डालते छोटे छोटे बच्चे कुल मिलाकर यही ²श्य हर जगह देखने को मिला। महिलाएं भी होली की मस्ती में किसी से पीछे नहीं दिखी। घरों में जमकर रंग खेला गया। रंग का दौर थमने के बाद शाम को लोगों का एक दूसरे घरों आकर गले मिलने के सिलसिला शुरू हुआ, जो देर रात तक चलता रहा। घरों में होली का मुख्य पकवान गुझिया के साथ तरह-तरह के व्यंजन पकाए गए। इन्हीं व्यंजनों से आगंतुकों का स्वागत किया गया।

------

पुलिस ने फ्लैग मार्च कर दिया सुरक्षा का भरोसा

जागरण संवाददाता चुनार (मीरजापुर) : लोकसभा चुनाव व होली पर्व के मद्देनजर पुलिस व अ‌र्द्धसैनिक बल के जवानों ने होली के दिन को नगर में विभिन्न स्थानों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसके जरिए सुरक्षा व्यवस्था का एहसास कराने के साथ ही यह संदेश भी दिया गया कि किसी प्रकार की अराजकता पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।सीओ हितेंद्र कृष्ण के नेतृत्व में पुलिस व अ‌र्द्धसैनिक बल के जवानों ने नगर का भ्रमण किया। कोतवाली से निकल कर टेकौर, भरपूर, बाहरी सड़क, चौक बाजार, मेन मार्केट, कचरी रोड आदि स्थानों पर पैदल चक्रमण आमजन से बात कर होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्व पर हुड़दंग मचाने वालों से पुलिस शक्ति से निपटेगी। साथ ही लोकसभा चुनावों के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र के लोगों से अपील किया। उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी कानून व्यवस्था भंग होने की संभावना बनती है तो समय रहते पुलिस को सूचना दें। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रण करेगी। इस दौरान कोतवाल रमेश यादव सहित अर्धसैनिक बल के जवान थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK