Move to Jagran APP

बदहाल संपर्क मार्ग का होने लगा निर्माण

जागरण ने 16 अक्टूबर के अंक मे पेज नंबर 6 परओड़ी से गोगहरा मार्ग पर चलना खतरे से खाली नहींशीर्षक से संपर्क मार्ग की बदहाली की खबर प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। खबर को संज्ञान में लेते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बदहाल संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य तत्काल शुरू करा दिया है। कार्य शुरू होने से क्षेत्र के लोगों ने दैनिक जागरण के प्रति आभार जताया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Nov 2019 07:15 PM (IST)Updated: Sat, 16 Nov 2019 07:15 PM (IST)
बदहाल संपर्क मार्ग 
का होने लगा निर्माण
बदहाल संपर्क मार्ग का होने लगा निर्माण

जासं, जमालपुर (मीरजापुर) : जागरण ने 16 अक्टूबर के अंक मे पेज नंबर 6 पर'ओड़ी से गोगहरा मार्ग पर चलना खतरे से खाली नहीं'शीर्षक से संपर्क मार्ग की बदहाली की खबर प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। खबर को संज्ञान में लेते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बदहाल संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य तत्काल शुरू करा दिया है। कार्य शुरू होने से क्षेत्र के लोगों ने दैनिक जागरण के प्रति आभार जताया।

loksabha election banner

संपर्क मार्ग का निर्माण हो जाने से दर्जनों गांवों के किसानों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी। ओड़ी , हसौली, लोढवां, करजी, घसरौड़ी, चैनपुरा, चरगोड़ा, गौरी, गुलौरी गांव के ग्रामीण इस संपर्क मार्ग से ब्लाक मुख्यालय और बबुरी चंदौली जाने के लिए आवागमन करते है। बदहाल संपर्क मार्ग के निर्माण से किसानों और छात्र-छात्राओं को भी स्कूल आने-जाने में काफी आसानी होगी। संपर्क मार्ग वर्षों से गड्ढ़ों में परिवर्तित हो गया था। बदहाल संपर्क मार्ग का निर्माण शुरू हो जाने पर बचाऊ तिवारी, अचलेश्वर दुबे, वीरबहादुर सिंह, पिटू सिंह, अजय पांडेय, सारनाथ तिवारी, अविनाश पटेल, सतेंद्र नाथ त्रिपाठी, बेचन तिवारी, उमाशंकर यादव आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.