दुर्गा मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव स्थगित
विध्याचल थानाक्षेत्र के गैपुरा दुर्गा मंदिर आश्रम में कोरोना वायरस के चलते इस वर्ष गुरु पूर्णिमा महोत्सव स्थगित कर दिया गया है। मंदिर के महंत स्वामी हंसानंद महाराज ने बताया कि सभी भक्त अपने-अपने घरों से ही गुरु पूर्णिमा का त्योहार मनाएं।
जासं, मीरजापुर : विध्याचल थानाक्षेत्र के गैपुरा दुर्गा मंदिर आश्रम में कोरोना वायरस के चलते इस वर्ष गुरु पूर्णिमा महोत्सव स्थगित कर दिया गया है। मंदिर के महंत स्वामी हंसानंद महाराज ने बताया कि सभी भक्त अपने-अपने घरों से ही गुरु पूर्णिमा का त्योहार मनाएं। आश्रम के सचिव अजय श्रीवास्तव व गुड्डू यादव ने बताया कि सभी भक्तों को घर में भी शारीरिक दूरी बनाने व मास्क का प्रयोग करने की सलाह दी गई है। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी का प्रकोप रोकने के लिए दो गज की दूरी जरुरी है इसलिए हर वर्ष होने वाले इस कार्यक्रम को इस साल के लिए स्थगित कर दिया गया है।