समूह की महिलाओं को बांटा हाइब्रिड धान बीज
स्थानीय ब्लाक परिसर पर उत्तर प्रदेश आजीविका मिशन के सौजन्य से बुधवार को समूह की पंद्रह महिलाओं को निशुल्क हाइब्रिड धान के बीज का वितरण किया गया। प्रत्येक महिला को तीन किलो धान का बीज दिया गया।
जासं, हलिया (मीरजापुर) : स्थानीय ब्लाक परिसर पर उत्तर प्रदेश आजीविका मिशन के सौजन्य से बुधवार को समूह की पंद्रह महिलाओं को नि:शुल्क हाइब्रिड धान के बीज का वितरण किया गया। प्रत्येक महिला को तीन किलो धान का बीज दिया गया। समूह के नोडल अधिकारी संदीप पांडेय ने बताया कि महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना के तहत विकास खंड के कुल 15 महिलाओं का चयन किया गया था। इनमें गलरा से शीला देवी, हथेड़ा अनीता देवी, उमरिया से रुकसाना बेगम, पिपरा से रीता, कोटार से ममता, ददरी से इसरावती सहित कुल पंद्रह महिलाओं को नि:शुल्क धान के बीज का कीट दिया गया। एडीओ आईएसबी पवन कुमार सिंह, संदीप पांडेय, कुलदीप तिवारी व भूपेंद्र शुक्ला के हाथों धान का बीज पाते ही महिलाओं के चेहरे पर खुशी झलक उठी।