समूह की महिलाओं ने मिट्टी के दिए जलाने को की अपील
ब्लाक मुख्यालय पर बुधवार को दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत सेमरा के जयगुरुदेव स्वयं सहायता समूह के सदस्यों द्वारा ब्लाक पर प्रदर्शनी लगाया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन खंड विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह ने किया।
जागरण संवाददाता, जमालपुर (मीरजापुर) : ब्लाक मुख्यालय पर बुधवार को दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत सेमरा के जयगुरुदेव स्वयं सहायता समूह के सदस्यों द्वारा ब्लाक पर प्रदर्शनी लगाया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन खंड विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह ने किया।
प्रदर्शनी में समूह की महिलाओं ने स्टाल पर घरेलू मिट्टी के दिए, बंगाली दिया, घंटी, भोंपू, घरिया, ग्वालिन एवं जाता लगाया। स्टाल पर लगे सामानों की खरीदारी ब्लाक आए लोगों एवं कर्मचारियों ने जमकर किया। समूह की महिलाओं ने लोगों को मिट्टी के दिए का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान एडीओ आइएसबी राकेश सिंह, समूह की अध्यक्ष रीना, शालिनी, विभा सिंह, नीलेश सिंह, देवेंद्र श्रीवास्तव आदि थे।