गोविदा आला रे आला तेरी मटकी फोड़ने वाला..
स्थानीय बाजार स्थित चौरा माता मंदिर के सामने मटकी फोड़ प्रतियोगिता का रविवार शाम को आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के आयोजक लाल बहादुर पाल व विनोद कनौजिया रहे। मटकी फोड़ प्रतियोगिता के आयोजन में दो टीम माता चौरा व सोनकर बस्ती टीम ने भाग लिया।
जागरण संवाददाता हलिया (मीरजापुर) : स्थानीय बाजार स्थित चौरा माता मंदिर के सामने मटकी फोड़ प्रतियोगिता का रविवार शाम को आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के आयोजक लाल बहादुर पाल व विनोद कनौजिया रहे। मटकी फोड़ प्रतियोगिता के आयोजन में दो टीम माता चौरा व सोनकर बस्ती टीम ने भाग लिया। घंटों जोर आजमाइश के बाद आला रे आला रे गोविदा आला के धुन पर चौरा माता की टीम ने राहुल अग्रहरि के नेतृत्व में मटकी फोड़ने में सफलता हासिल की। मटकी फूटते ही सैकड़ों की संख्या में उपस्थित दर्शकों ने जोरदार तालियों से चौरा माता टीम का स्वागत किया। इस दौरान सत्य दत्त त्रिपाठी, बुद्धिमान सिंह, राम अधार, वाहिद पठान जितेन्द्र अग्रहरि, पंकज मोदनवाल आदि ने जय कन्हैया लाल की हाथी घोड़ा की पाल के जयकारा लगाते हुए डीजे के धुन पर झूमने लगे। हर्षोल्लास से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
मड़िहान के अंतर्गत ग्राम सभा कलवारी में भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मध्य रात्रि में भगवान श्री कृष्ण के जन्म के उपलक्ष्य में जगह जगह सोहर व लोकगीत का आयोजन किया गया। भक्त कान्हा की भक्ति पूरी तरह सराबोर दिखे। भगवान कृष्ण का जन्म होते ही मंदिर में दर्शन पाने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। इस दौरान विराट बिरहा दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें भक्तों ने भक्ति गानों का आनंद लिया। जन्मोत्सव क अवसर पर प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर पकज दुबे, लवकुश गिरी, समशेर सिंह, शेरू, हरीश तिवारी, राजू केशरी, राजकुमार, अमरेश सिंह, महेंद्र मिश्रा, दीपक गिरी, नन्हकू गिरी, कपिल, प्रमोद, पंकज राज, शिव केशरी, चाणक्य आदि मौजूद रहे।