कच्चा मकान गिरने से बालिका घायल
थाना क्षेत्र के शेरवां चौकी अंतर्गत लठिया-सहिजनी गांव में शुक्रवार की सुबह लगभग 10 बजे श्यामप्यारी का कच्चा मकान बरसात से गिर गया। जिससे उसकी पुत्री पूजा (1
जासं, जमालपुर (मीरजापुर) : थाना क्षेत्र के शेरवां चौकी अंतर्गत लठिया-सहिजनी गांव में शुक्रवार की सुबह लगभग 10 बजे श्यामप्यारी का कच्चा मकान बरसात से गिर गया। जिससे उसकी पुत्री पूजा (18) मामूली रूप से चोटिल हो गई। घर में रखा गृहस्थी का सामान बर्तन, कपड़ा, बच्चों का किताब और ड्रम में रखा अनाज दब गया।
चौकी क्षेत्र के बरवां गांव में दोपहर करीब 12 बजे राजकुमार चौहान का कच्चा मकान बरसात नहीं झेल पाया और धराशाई हो गया। घर में रखा गृहस्थी का सामान मलबे में दब गया। क्षेत्र में हो रही अनवरत बरसात से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं थाना क्षेत्र के धारा ग्राम पंचायत के हरिहरपुर गांव के दो लोगों का कच्चा मकान बारिश के चलते धराशाई हो गया। लगातार बरसात से विकास खरवार और श्याम नरायन पटेल का कच्चा मकान शुक्रवार की सुबह भर-भराकर गिर गया। जिससे उसमें रखा चारपाई आदि गृहस्थी का सामान दब गया।