प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं में भरा आत्मविश्वास
जागरण संवाददाता लालगंज (मीरजापुर) भारतीय जनता पार्टी ने कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण्
जागरण संवाददाता, लालगंज (मीरजापुर) : भारतीय जनता पार्टी ने कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। यह आयोजन क्षेत्र के पतारकला स्थित भगवान सिंह महाविद्यालय में संपन्न हुआ। इसके माध्यम से कार्यकर्ताओं में आत्मविश्वास भरा गया।
प्रशिक्षण में विकास हमारा विचार, परिवार और बदलती भारती राजनीति, भारत की वैचारिक मुख्य धारा, हमारी विचारधारा व्यक्तित्व विकास और अंत्योदय प्रयत्न भारत के सुरक्षा सामर्थ्य समेत बिदुओं पर विचार विमर्श प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को दिया गया। प्रमुख वक्ता प्रदेश कार्य समिति सदस्य गंगासागर दुबे ने कहा कि राजनीति संगठन व सरकार जरुरी है। समापन करते हुए पूर्व उपाध्यक्ष आशुकांत चुनाहे ने कहा कि राजनीति में सामर्थ हासिल करने के लिए पहचान और प्रयास जनसंपर्क संवाद गुणात्मक प्रभावशाली व्यक्तित्व निर्माण करता है। प्रशिक्षण शिविर में मंडल अध्यक्ष रामबली गुप्ता, श्याम सुंदर दुबे, ज्ञानधर तिवारी, पुष्पेंद्र दुबे, संजय सिह, नागेश्वर, भंडारी कोल, अशोक कुमार, भैय्यालाल सिंह, दिनेश द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।