फ्रांस के शिक्षाविद लुई ब्रेल दृष्टिहीनों के थे मसीहा
आदर्श नगर पंचायत स्थित जलकल परिसर स्थित पद्म विभूषण पं. रामकिकर उपाध्याय पार्क में भारतीय विकलांग जनजागृति संगठन के ²ष्टिहीन विकलांगों के मसीहा फ्रांस के शिक्षाविद तथा अन्वेषक ²ष्टिहीनों के लिखने पढ़ने के प्रणाली को विकसित करने वाले लुई ब्रेल के जन्मदिवस पर चेयरमैन पनधारी कुमार यादव ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।
जासं, कछवां (मीरजापुर) : आदर्श नगर पंचायत स्थित जलकल परिसर स्थित पद्म विभूषण पं. रामकिकर उपाध्याय पार्क में भारतीय विकलांग जनजागृति संगठन के दृष्टिहीन विकलांगों के मसीहा फ्रांस के शिक्षाविद तथा अन्वेषक दृष्टिहीनों के लिखने पढ़ने के प्रणाली को विकसित करने वाले लुई ब्रेल के जन्मदिवस पर चेयरमैन पनधारी कुमार यादव ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस मौके पर उपस्थित दिव्यांगों में कंबल वितरण किया और कहा कि दिव्यांग हमारे अपनों के बीच के ही है, इनको समान अधिकार है। जहां भी दबे कुचले निराश्रित विकलांग है उनके लिए नगर पंचायत यथा संभव मदद के लिए तत्पर है। वही दिव्यांगों ने अपने मसीहा के दिवस को बड़े ही उत्साह के साथ मनाया। काशीनाथ, सीता देवी, मुन्ना कनौजिया, सुनील, विकास, रोशन हाशमी, रहीश हाशमी आदि रहे।