एक ही दिन में कोरोना से सात लोग संक्रमित
चौदह मरीज हुए स्वस्थ सात संक्रमित मिले
एक ही दिन में कोरोना से सात लोग संक्रमित
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : जनपद में चौदह संक्रमितों ने गुरुवार को कोरोना को हरा दिया। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आने पर चिकित्सकों ने उनको स्वस्थ घोषित कर दिया फिर भी सभी को एक सप्ताह तक घर में रहने की सलाह दी गई है। वहीं सात संक्रमित पाए गए। इनको होमआइसोलेट कराया गया है। इनके संपर्क में आए लोगों सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न स्थानों से 1255 संदिग्धों का सैंपल लेकर जांच के लिए लैब को भेजा है।
संक्रमित पाए गए लोगों में पिपरवा गुरुसंडी के एक पुरुष, नुआव के एक पुरुष, मेवली की एक महिला, चील्ह की एक महिला, देवपरवा की एक महिला, डिंगुरपटटी चील्ह की एक महिला, सिविल लाइन के एक पुरुष शामिल है। वहीं ठीक होने वालों में शादीपटटी चील्ह के एक पुरुष, मझिगवां की एक महिला, तिलठी के एक पुरुष, चेकसारी के एक पुरुष, हरसिंहपुर की एक महिला, चील्ह की एक महिला, रामपुर की दो महिला, मल्लेपुर चील्ह के एक पुरुष, जीऊती के एक पुरुष, जिगनौड़ी की एक महिला, बेदौली के एक पुरुष, विजयपुर के एक पुरुष एक महिला है। सीएमओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि जनपद में इस समय 50 केस एक्टिव है।